बर्मिघम, 15 जून | आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में गुरुवार को बांग्लादेश ने मौजूदा विजेता भारत के सामने 265 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 264 रन बनाए। लाइव स्कोर

उसके लिए सर्वाधिक 70 रन सलामी बल्लेबाजी तमीम इकबाल ने बनाए। उनके अलावा मुश्फीकुर रहीम ने 61 रनों की पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों ने टीम को खराब शुरुआत से निकालते हुए तीसरे विकेट के लिए 123 रनों की साझेदारी की।  PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

इन दोनों के आउट होने के बाद भारतीय गेंदबाज बांग्लादेश पर हावी हो गए और बांग्लादेश की टीम बड़ा स्कोर करने से चूक गई। भारत की तरफ से भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और केदार जाधव ने दो-दो विकेट लिए। रवींद्र जडेजा को एक विकेट मिला।  PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार