22 अक्टूबर,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने न्य़ूजीलैंड के खिलाफ वानखेड़े में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। कप्तान कोहली ने प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव किया है। मनीष पांडे की जगह दिनेश कार्तिक को मौका दिया गया है। जिन्होंने अपना आखिरी मुकाबला वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में खेला था।
कार्तिक ने भारतीय सरजमीं पर अपना आखिरी मुकाबला 24 फरवरी 2010 को खेला था।
वैन्यू: वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
टॉस: भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का विकल्प चुना है।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं।
भारत (प्लेइंग इलेवन): शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्तान), दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, एमएस धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, यजवेंद्र चहल
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): मार्टिन गुप्तिल, कॉलिन मुनरो, केन विलियमसन (कप्तान), रॉस टेलर, टॉम लैथम (विकेटकीपर), हेनरी निकोलस, कॉलिन डे ग्रैंडहोम, मिचेल सैंटनर, एडम मिल्ने, टिम साउथी, ट्रेंट बोल्ट