सावर (बांग्लादेश), 25 जनवरी| खलील अहमद (30-5) की बेहतरीन गेंदबाजी और सरफराज अहमद (81) के तेज अर्धशतक की बदौलत भारतीय अंडर-19 टीम ने वर्ल्ड कप अभ्यास मैच में सोमवार को पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया। पाकिस्तान ने 45 ओवरों तक सीमित किए गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 44.1 ओवरों में 197 रन बनाए। इसमें कप्तान गौहर हफीज के 25, मोहम्मद उमर के 36, सलमान फयाज के 29 और हसन मोहसिन के 33 रन शामिल हैं।

Advertisement

भारत की ओर से अहमद के अलावा राहुल बाथम, वाशिंगटन सुंदर, मयंक डागर, महिपाल लोमरूर और अरमान जाफर ने एक-एक सफलता हासिल की।

Advertisement

जवाब में खेलने उतरी भारतीय टीम ने 33.4 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर जीत के लिए जरूरी रन बना लिए।सरफराज ने 68 गेंदों की पारी में 12 चौके और एक छक्का लगाया। सुंदर 28 और लोमरूर 22 रनों पर नाबाद लौटे। पाकिस्तान की ओर से हसन मोहसिन और शादाब खान ने दो-दो विकेट लिए।

तीन बार के चैम्पियन भारत का वर्ल्ड कप में पहला मैच 28 जनवरी को ग्रुप-डी में आयरलैंड के साथ होगा।

सोमवार को हुए एक अन्य अभ्यास मैच में मेजबान बांग्लादेश ने इंग्लैंड को 97 रनों से हराते हुए खुद को खिताब के दावेदार के तौर पर पेश किया।
अंडर-19 वर्ल्ड कप 27 जनवरी से 13 फरवरी के बीच बांग्लादेश के कई शहरों में खेला जाएगा।

एजेंसी

Advertisement

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार