कटक, 22 दिसम्बर | तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-1 से बराबरी पर चल रही भारत और वेस्टइंडीज की क्रिकेट टीमें रविवार को यहां बाराबाती स्टेडियम में होने वाले तीसरे और अंतिम मैच को जीतकर सीरीज कब्जाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। भारत अगर विंडीज के खिलाफ तीसरा मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करने में सफल होता है तो विंडीज के खिलाफ उसकी यह लगातार 10वीं द्विपक्षीय सीरीज होगी।

वर्ल्ड नंबर-9 विंडीज ने चेन्नई में पहला वनडे आठ विकेट से जीतकर सीरीज में बढ़त बना ली थी। अब देखना यह है कि वेस्टइंडीज की टीम 17 साल बाद भारत को किसी वनडे सीरीज में हरा पाती है या नहीं।

लेकिन वर्ल्ड नंबर-2 भारत ने विशाखापट्टनम में खेले गए दूसरे वनडे में जोरदाकर वापसी की और 107 रन से जीत दर्ज करके सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली है।

मेजबान टीम की सलामी जोड़ी रोहित शर्मा और लोकेश राहुल इस समय अपने शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। दोनों दूसरे वनडे में पहले विकेट के लिए 227 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की थी। रोहित ने सीरीज के दो मैचों में अब तक 36 और 159 रनों की पारी खेली है जबकि राहुल ने छह और 102 रनों की पारी खेली है।

Advertisement


मध्यक्रम में कप्तान विराट कोहली इस सीरीज में असफल रहे हैं। पहले मैच में चार रन बनाने के अलावा दूसरे मैच में वह खाता खोले बिना आउट हो गए थे। हालांकि श्रेय अय्यर और ऋषभ पंत अच्छा खेल रहे हैं।

गेंदबाजी में चोटिल दीपक चहर की जगह टीम में शामिल किए गए नवदीप सैनी इस मैच से अपने वनडे करियर में पदार्पण कर सकते हैं। वहीं, दूसरे मैच में शानदार हैट्रिक लेने वाले चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव इस मैच में भी अपने नाम एक और उपलब्धि हासिल करने के लिए तैयार हैं। कुलदीप ने अब तक वनडे में 99 विकेट हासिल किए हैं और वह विकेटों का शतक लगाने से मात्र एक विकेट दूर हैं।

मेजबान टीम के लिए इस समय खराब फील्डिंग सबसे बड़ा चिंता का कारण बना हुआ है। टीम के खिलाड़ियों ने कई कैच टपकाए हैं, जिससे खुद कप्तान कोहली भी निराश हैं। उन्होंने दूसरे वनडे के बाद कहा था कि टीम को फील्डिंग में सुधार करना होगा।

Advertisement

हेड टू हेड

इस मैदान पर भारत को रिकॉर्ड अब तक शानदार रहा है और टीम ने विंडीज के खिलाफ अब तक यहां तीन मैच खेले हैं और तीनों में उसने कैरेबियाई टीम को धूल चटाई है।

भारत ने बाराबती स्टेडियम में 16 वनडे मैच खेले हैं और इसमें उसने 12 मैचों में जीत हासिल की है जबकि चार में उसे हार का सामना करना पड़ा।

टीमें (सम्भावित) :

भारत XI : रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, नवदीप सैनी

वेस्टइंडीज : केरन पोलार्ड (कप्तान), सुनीए एम्ब्रीस, शाई होप, खैरी पिएरे, रोस्टन चेज, अल्जारी जोसेफ, शेल्डन कॉटरेल, ब्रेंडन किंग, निकोलस पूरन, शिमरन हेटमायेर, इविन लुइस, रोमारिया शेफर्ड, जेसन होल्डर, कीमो पॉल, हेडन वॉल्श जूनियर।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार