ब्रिस्बेन, 21 नवंबर (CRICKETNMORE)| पिछले दो विदेशी दौरों पर खराब खेल के कारण आलोचना का शिकार होने वाली भारतीय टीम का इस साल का आखिरी विदेशी दौरा बुधवार से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रहा है। दोनों टीमें तीन टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मैच गाबा स्टेडियम में खेलेंगी। भारत ने हाल ही में अपने घर में टी-20 की विश्व विजेता टीम वेस्टइंडीज को मात दी। इस सीरीज में भी वह अपने इसी विजयी क्रम को जारी रखना चाहेगी। 

Advertisement

वेस्टइंडीज के खिलाफ विराट कोहली ने आराम किया था। कोहली अब इस सीरीज के लिए टीम में वापस आ चुके हैं। भारतीय टीम काफी मजबूती के साथ इस सीरीज में उतर रही है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया इस समय ऐसे दौर से गुजर रही जहां वो अपनी ख्याति के अनुरूप दिखाई नहीं दे रही है। 

Advertisement

भारतीय कप्तान कोहली मेजबान टीम को हल्के में लेने के मूड में नहीं है। उन्होंने कहा है कि घर में खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया स्मिथ और वार्नर के बिना भी मजबूत है। 

दोनों टीमों की तुलना में हालांकि भारत ज्यादा मजबूत दिख रही है। कोहली की फॉर्म सदबाहर है। वहीं रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई सीरीज में बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था। रोहित के लिए ऑस्ट्रेलिया में अपनी उस फॉर्म को जारी रखना चुनौती होगी। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने हाल ही में कहा था कि वह रोहित के खिलाफ शॉर्ट गेंद का इस्तेमाल करेंगे। 

 

गाबा की विकेट पर बाउंस वैसे ही ज्यादा मिलता है। ऐसे में रोहित ही नहीं बल्कि बाकी भारतीय बल्लेबाजों को भी सचेत रहने की जरूरत होगी। कोहली और रोहित के अलावा सलामी बल्लेबाज शिखर धवन भी टीम के अहम बल्लेबाज हैं। 

भारत ने मैच से एक दिन पहले अपने अंतिम-12 खिलाड़ियों का ऐलान कर दिया है। कोहली ने तीन स्पिनर और तीन तेज गेंदबाजों को चुना है। कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल के साथ हरफनमौला खिलाड़ी क्रुणाल पांड्या को भी तीसरे स्पिन विकल्प के तौर पर टीम में जगह मिली है। वहीं जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद और भुवनेश्वर कुमार के रूप में तीन तेद गेंदबाजों को टीम में शामिल किया गया है। 

Advertisement

विकेट के पीछे की जिम्मेदारी ऋषभ पंत को मिलना तय लग रहा है। वेस्टइंडीज सीरीज में पंत ने दस्ताने नहीं थामे थे। उनकी जगह दिनेश कार्तिक ने विकेटकीपिंग की थी। 

कप्तान कोहली इस मुकाबले में युजवेंद्र चहल को बाहर बैठा सकते हैं। क्योंकि क्रुणाल और कुलदीप स्पिन गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। 

भारतीय टीम (संभावित प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, क्रुणाल पांड्या, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद । 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार