2 जनवरी,(CRICKETNMORE)। दुनिया की नंबर-1 भारतीय टेस्ट टीम गुरुवार से जब यहां सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर ऑस्ट्रेलिया के साथ चौथा और आखिरी टेस्ट मैच खेलने उतरेगी तो उसके पास यह मैच जीतकर 71 साल में पहली बार इतिहास रचने का मौका होगा। विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम इस समय चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से आगे है और अब उसके पास एससीजी में चौथे मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करने का मौका है। भारत अगर मैच ड्रॉ भी करा लेता है तो वह 2-1 से सीरीज जीत लेगा जोकि ऑस्ट्रेलिया में 70 साल के बाद उसकी पहली सीरीज जीत होगी।

Advertisement

सिडनी मैदान स्पिनरों के अनुकूल माना जा रहा है और इसी को देखते हुए भारतीय टीम ने इस मैच के लिए जिस 13 सदस्यीय टीम की घोषणा की है उसमें रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव के रूप में तीन स्पिनरों को शामिल किया है। हालांकि अश्विन का अभी भी खेलना तय नहीं माना जा रहा है। 

Advertisement

ईशांत शर्मा चोट के कारण बाहर हो गए हैं और उनकी जगह उमेश यादव की वापसी हुई है। बल्लेबाजी में रोहित शर्मा अपनी बेटी की जन्म के कारण वापस स्वदेश लौट गए हैं। रोहित की जगह केएल राहुल को फिर से मौका दिया गया है।

संभावित प्लेइंग इलेवन

मयंक अग्रवाल, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा / रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, उमेश यादव / कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार