India records fastest team hundred and fifty in Test Cricket: भारतीय क्रिकेट टीम ने कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच की पहली पारी में तूफानी शुरूआत से 5 वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिए। चौथे दिन के खेल के दौरान बांग्लादेश को पहली पारी मे 233 रन पर ऑलआउट करने के बाद भारत की पहली पारी में शुरूआत तूफानी रही। टेस्ट क्रिकेट के 147 साल के इतिहास में भारतीय टीम सबसे तेज 50 रन, 100 रन, 150 रन, 200 रन औऱ 250 रन बनाने वाली टीम बनी है। 

Advertisement

टेस्ट क्रिकेट में किसी टीम द्वारा सबसे तेज अर्धशतक

Advertisement

टेस्ट क्रिकेट में किसी भी टीम द्वारा सबसे तेज 50 रन बनाने का रिकॉर्ड भारतीय टीम ने अपने नाम कर लिया है। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल की ओपनिंग जोड़ी ने मिलकर 3 ओवर 50 रन जोड़े। इससे पहले यह रिकॉर्ड इंग्लैंड क्रिकेट टीम के नाम था, जिसने इस साल ही वेस्टइंडीज के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले गए टेस्ट मैच में 4.2 ओवर में 50 रन पूरे किए थे। 

इसके अलावा यह किसी  भी फॉर्मेट में भारत द्वारा बनाए गए सबसे तेज 50 रन हैं ।

टेस्ट क्रिकेट में किसी टीम द्वारा सबसे तेज शतक

भारतीय टीम ने पहली पारी में 10.1 ओवर मे ही 100 रन पूरे कर लिए, जो 147 साल के टेस्ट इतिहास में किसी भी टीम द्वारा बनाए गए सबसे तेज रन हैं। भारक ने इस मामले में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है। 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले गए टेस्ट में भारत ने 12.2 ओवर में 100 रन पूरे किए थे।

Advertisement

सबसे तेज 150, 200 और 250 रन

इसके अलावा भारतीय टीम ने टेस्ट में सबसे तेज 150 रन, सबसे तेज 200 रन औऱ सबसे तेज 250 रन बना लिए। टीम ने यह कारनामा क्रमश: 18.2 ओवर, 24.2 ओवर और 30.1 ओवर में किया। 

Advertisement

बता दें कि रोहित-जायसवाल की जोड़ी ने मिलकर भारतीय टीम को रिकॉर्डतोड़ शुरूआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 3.5 ओवर में 55 रन जोड़े। रोहित 11 गेंदों में 1 चौके और 3 छक्के की मदद से 23 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद जायसवाल ने शुभमन गिल के साथ दूसरे विकेट के लिए 72 रन जोड़े। 

मिडल ऑर्डर में केएल राहुल ने 43 गेंदों में 68 रन, विराट कोहली ने 35 गेंदों में 47 रन और शुभमन गिल ने 36 गेंदों में 39 रन की पारी खेली, जिसकी बदौलत भारत ने 34.4 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 285 रन बनाकर पहली पारी घोषित की। भारत ने पहली पारी में 52 रन की अहम बढ़त हासिल की।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार