Team India Cricket Schedule 2025: भारतीय क्रिकेट टीम साल 2025 के अंत के महीनों में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज और साउथ अफ्रीका के खिलाफ लिमिटेड ओवर सीरीज की मेजबानी करेगी। अक्टूबर में होने भारत और वेस्टइंडीज की टेस्ट सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के चक्र का हिस्सा होगी। इसके बाद नवंबर-दिसंबर में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैच खेलेगी और फिर पांच टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज। 

Advertisement

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार भारत-वेस्टइंडीज का पहला टेस्ट मैच मोहाली में औऱ दूसरा टेस्ट मैच कोलकाता में खेला जाएगा। मोहाली के मुकाबले की तारीख फिलहाल पक्की नहीं हुई है लेकिन एतेहासिक ईडन गार्डन्स में होने वाला टेस्ट 10 से 14 अक्टूबर हो सकता है। 

Advertisement

इसके बाद साउथ अफ्रीका लंबी लिमिटेड ओवर सीरीज के लिए भारत का दौरा करेगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि रांची, रायपुर और विशाखापत्तनम क्रमशः 30 नवंबर, 3 और 6 दिसंबर को भारत बनाम साउथ अफ्रीका वनडे मैचों की मेज़बानी करेंगे। वनडे सीरीज़ के बाद टी-20 इंटरनेशनल सीरीज़ होगी। कटक, नागपुर, धर्मशाला, लखनऊ और अहमदाबाद में 9, 11, 14, 17 और 19 दिसंबर को भारत बनाम साउथ अफ्रीका टी-20 मैचों की मेज़बानी करने की उम्मीद है।

भारत  बनाम वेस्टइंडीज सीरीज का संभावित शेड्यूल

भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टेस्ट, मोहाली में- तारीख का ऐलान बाकी

भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरा टेस्ट, कोलकाता में- 10 से 14 अक्टूबर

Advertisement

भारत बनाम साउथ अफ्रीका वनडे और टी-20 इंटरनेशनल सीरीज का संभावित शेड्यूल

भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहला वनडे रांची 30 नवंबर

भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरा वनडे रायपुर 3 दिसंबर

Advertisement

भारत बनाम साउथ अफ्रीका तीसरा वनडे विशाखापत्तनम 6 दिसंबर

भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहला टी-20 इंटरनेशनल कटक 9 दिसंबर

भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरा टी-20 इंटरनेशनल नागपुर 11 दिसंबर.

Advertisement

भारत बनाम साउथ अफ्रीका तीसरा टी-20 इंटरनेशनल धर्मशाला 14 दिसंबर

भारत बनाम साउथ अफ्रीका चौथा टी-20 इंटरनेशनल लखनऊ 17 दिसंबर

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

भारत बनाम साउथ अफ्रीका पांचवां टी-20 इंटरनेशनल अहमदाबाद 19 दिसंबर
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार