BCCI ने सितंबर में होने वाले एशियन गेम्स (Asian Games) के लिए पिछले महीने ही भारतीय टी20 टीम (India T20 Squad) का ऐलान किया था। अब इस स्क्वाड को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, टूर्नामेंट शुरू होने से पहले BCCI टीम में कुछ बड़े बदलाव कर सकती है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हो सकता है। TOI की रिपोर्ट की माने तो एशियन गेम्स के लिए चुनी गई भारतीय टीम में अंतिम समय में बदलाव किए जा सकते हैं। BCCI इसके लिए एशियन गेम्स की अथॉरिटी से भी संपर्क करेगी। खबरों के अनुसार भारतीय चयनकर्ता इस टूर्नामेंट में कुछ सीनियर खिलाड़ियों को आराम देकर कुछ नए चेहरों को मौका दे सकते हैं।

Advertisement

बताते चलें कि हाल ही में जिम्बाब्वे टूर के लिए इंडियन टी20 स्क्वाड की घोषणा की गई है जिसमें संजू सैमसन, अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह जैसे अनुभवी खिलाड़ी नहीं हैं। खबरों के अनुसार उन्हें आराम दिया गया है ताकी दूसरे नए युवा खिलाड़ियों को जिम्बाब्वे टूर पर मौका देकर अज़माया जा सके। इस सीरीज के लिए टीम में प्रभसिमरन सिंह, हर्ष दुबे, यश ठाकुर और अशोक शर्मा जैसे युवाओं को जगह दी है।

गौरतलब है कि अगर BCCI एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में बदलाव करती है तो ऐसे में संजू सैमसन, नितीश कुमार रेड्डी, और रवि बिश्नोई जैसे खिलाड़ियों की जगह खतरे में हैं। ध्यान दें कि संजू बीते समय में लगातार प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं। वो हाल ही में आयरलैंड टूर पर भी फ्लॉप हुए थे। उनके अलावा नितीश कुमार रेड्डी चोटिल होने के कारण और रवि बिश्नोई अपने प्रदर्शन से निराश करने के कारण जगह खो सकते हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम का पूरा स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक श्रमा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगनट सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और वैभव सूर्यवंशी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार