15 जून। अफगानिस्तान अपने पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में भारत के खिलाफ महज 109 रनों पर ही ढेर हो गई। भारत ने मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को दूसरे सत्र में ही उसे सिर्फ 27.5 ओवरों में पवेलियन पहुंचा दिया।

Advertisement

भारत ने अपनी पहली पारी में 474 रन बनाए थे। इस लिहाज से भारत ने पहली पारी के आधार पर अफगानिस्तान पर 365 रनों की बढ़त बनाए रखी है। 

Advertisement

देखें दुनिया की टॉप 10 सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर

अफगानिस्तान की तरफ से मोहम्मद नबी ने सबसे ज्यादा 24 रन बनाए। मुजीब उर रहमान ने नौ गेंदों में दो चौके और एक छक्की मदद से 15 रनों की पारी खेली। रवींद्र जडेजा ने मुजीब को आउट कर अफगानिस्तान को पवेलियन भेजा। 

भारत की तरफ से रविचंद्रन अश्विन ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। ईशांत शर्मा और जडेजा को दो-दो विकेट लिए। उमेश यादव को एक सफलता मिली। 

 देखें दुनिया की टॉप 10 सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर

भारत ने अपनी पहली पारी में शिखर धवन (107), मुरली विजय (105), हार्दिक पांड्या (71), लोकेश राहुल (54) की बेहतरीन पारियों के दम पर पहली पारी में विशाल स्कोर खड़ा किया था। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार