14 सितंबर,(CRICKETNMORE)। एशिया कप के लिए टीमं इंडिया के कई खिलाड़ी संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंच गए हैं। इस टूर्नामेंट की शुरूआत (15 सितंबर) से होगी।
Advertisement
विराट कोहली को इस टूर्नामेंट के लिए आराम दिया गया है और उनकी जगह रोहित शर्मा को टीम में कप्तान बनाया गया है। रोहित के साथ महेंद्र सिंह धोनी, अंबाती रायुडू, मनीष पांडे,केदार जाधव, युजवेंद्र चहल, कुलदीपर यादव, भुवनेश्वर कुमार, अक्षर पटेल और खलील अहमद यूएई पहुंच गए हैं।
Advertisement
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलकर लौटे शिखर धवन, केएल राहुल,दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या और शार्दुल ठाकुर 16 सितंबर को टीम इंडिया के साथ जुड़ेगे।
भारत अपना पहला मुकाबला 18 सितंबर को हॉंग-कॉंग के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद दूसरा मुकाबला 19 सितंबर को चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ होगा।
A post shared by Kuldeep Yadav
Advertisement