India Tour Of Zimbabwe T20I Series: भारतीय क्रिकेट टीम 6 जुलाई से जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच टी-20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज खेलेगी। रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविंद्र जडेजा जैसे दिग्गज खिलाड़ी टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीत के साथ इस फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं और वर्ल्ड कप टीम के ज्यादातर खिलाड़ियों को इस सीरीज में आगाम दिया गया है। 

 
Advertisement

जिम्बाब्वे के खिलाफ इस सीरीज के लिए शुभमन गिल को टीम का कप्तान बनाया गया है। वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा रहे यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन औऱ शिवम दुबे इस सीरीज के लिए चुने गए थे, लेकिन वह पहले दो मैच नहीं खेल पाएं। उनकी जगह पहले दो मैच के लिए साईं सुदर्शन, जितेश शर्मा और हर्षित राणा को मौका मिला है। इसके अलावा रिंकू सिंह, खलील अहमद और आवेश खान भी टीम में हैं, जिन्हें टी-20 वर्ल्ड कप में रिजर्व खिलाड़ियों के तौर पर चुना गया था।

Advertisement

आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले अभिषेक शर्मा, ध्रुव जुरेल, रियान पराग और तुषार पांडे को पहली बार टीम में मौका मिला है। ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को भी चुना गया था, लेकिन चोट के चलते वह बाहर हुए और उनकी जगह दुबे को शामिल किया गया।

वर्ल्ड कप की जीत के साथ बतौर हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल खत्म हो गया और इस दौरे पर वीवीएस लक्ष्मण यह जिम्मेदारी संभालेंगे। सीरीज के सभी हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे। सभी पांच मैच भारतीय समय के अनुसार दोपहर 4.30 बजे से शुरू होंगे। 

भारत बनाम जिम्बाब्वे टी-20 इंटरनेशनल सीरीज का शेड्यूल

पहला टी-20 इंटरनेशनल – शनिवार, 6 जुलाई

Advertisement

दूसरा टी-20 इंटरनेशनल – रविवार, 7 जुलाई

तीसरा टी-20 इंटरनेशनल – बुधवार, 10 जुलाई

चौथा टी-20 इंटरनेशनल – शनिवार, 13 जुलाई

Advertisement

पांचवां टी-20 इंटरनेशनल – रविवार, 14 जुलाई

जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले दो टी-20 के लिए भारतीय टीम

Advertisement

शुभमन गिल (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे, साई सुदर्शन, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), हर्षित राणा।

जिम्बाब्वे टीम: सिकंदर रजा (कप्तान), फराज अकरम, ब्रायन बेनेट, जॉनथन कैंपबेल, तेंदई चतारा, ल्यूक जोंगवे, इनोसेंट कैया, क्लाइव मदंडे, वेस्ली मधेवेरे, तदीवानाशे मारुमानी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्रैंडन मावुता, ब्लेसिंग मुजरबानी, डायोन मायर्स, एंटम नकवी, रिचर्ड नगारवा, मिल्टन शुम्बा।

कहां देख सकेंगे भारत-जिम्बाब्वे का मैच

Advertisement

भारत-जिम्बाब्वे टी-20 इंटरनेशनल सीरीज के मुकाबले टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे। वहीं लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ सोनी लिव एप और वेबसाइट पर उठा सकेंगे

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार