धर्मशाला, 26 मार्च (CRICKETNMORE): आस्ट्रेलिया के खिलाफ हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (एचपीसीए) स्टेडियम में चल रहे चौथे टेस्ट के दूसरे दिन रविवार को भारतीय टीम 248 रन बनाने में छह विकेट गंवा चुकी है। दूसरे सत्र तक दो विकेट पर 153 रन बनाकर मजबूत नजर आ रही भारतीय टीम ने तीसरे सत्र में चार विकेट गंवाए। यह चारो विकेट नाथन लॉयन ने लिए।

Advertisement

रिद्धिमान साहा 10 और रवींद्र जडेजा 16 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत अभी भी पहली पारी के आधार पर आस्ट्रेलिया से 52 रन पीछे है। BREAKING: केएल राहुल ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़े बल्लेबाज के रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

Advertisement

भारतीय पारी में मुरली विजय (11) और लोकेश राहुल (60) ने 21 रन ही जोड़े थे कि विजय जोश हाजलेवुड की गेंद पर विकेट के पीछे मैथ्यू वेड के हाथों लपके गए। इसके बाद राहुल ने चेतेश्वर पुजारा (57) के साथ मिलकर भोजनकाल तक टीम के स्कोर को 64 तक पहुंचाया।

राहुल और पुजारा ने दूसरे विकेट के लिए 87 रन जोड़े और टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया। श्रृंखला में चौथा अर्धशतक लगाने वाले राहुल इसे शतक में नहीं बदल सके और पैट कमिंस की ऊंची उठती गेंद हुक करने के प्रयास में डेविड वॉर्नर के हाथों लपके गए।

राहुल ने 124 गेंदों की पारी में नौ चौके और एक छक्का लगाया। उनके आउट होने के बाद पुजारा का साथ देने आए रहाणे ने चायकाल तक 45 रन जोड़कर टीम का स्कोर 153 तक पहुंचाया। इस बीच, 55वें ओवर की तीसरी गेंद पर लगाए गए चौके के साथ ही पुजारा ने अपना अर्धशतक पूरा किया।

भारतीय टीम के लिए तीसरा सत्र खराब रहा। पुजारा ने टीम के खाते में चार रन ही और जोड़े थे कि 157 के कुल योग पर लॉयन ने उन्हें पीटर हैंड्सकॉम्ब के हाथों कैच आउट कराया। उन्होंने अपनी पारी में खेली गईं 151 गेंदों पर छह चौके लगाए। वह किसी एक सत्र में सबसे अधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए।

Advertisement

इस सूची में आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग सबसे आगे हैं। उन्होंने 2005-06 सत्र में 23 पारियों में 1,483 रन बनाए थे, वहीं पुजारा ने 22 पारियों में अब तक 1,316 रन बनाए हैं।

करुण नायर (5) भी ज्यादा देर नहीं टिक सके और लॉयन की गेंद पर वेड के हाथों लपके गए। नायर के बाद आए रविचंद्रन अश्विन (30) ने जरूर संघर्ष किया। उन्होंने रहाणे के साथ 49 रन जोड़े। जमती सी लग रही इस साझेदारी को भी लॉयन ने तोड़ा। रहाणे 216 के कुल योग पर पांचवें विकेट के तौर पर पवेलियन लौटे।

लॉयन ने रहाणे के बाद अश्विन को भी जल्द ही पवेलियन की राह दिखा दी।

Advertisement

इसके साथ ही लॉयन ने भारत के खिलाफ सबसे अधिक विकेट लेने वाले स्पिन गेंदबाजों की सूची में वेस्टइंडीज के दिग्गज स्पिन गेंदबाज लांस गिब्स के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। इस सूची में श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन शीर्ष पर हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ 22 मैचों में 105 विकेट लिए हैं, वहीं लांस के नाम 15 मैचों में 63 विकेट हैं। लॉयन ने 14 मैचों में 63 विकेट लिए हैं।

लॉयन के अलावा आस्ट्रेलिया के लिए हाजलेवुड और कमिंस ने एक-एक विकेट लिया।

इससे पहले, आस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को कप्तान स्टीव स्मिथ (111) की शतकीय पारी और डेविड वॉर्नर (56), वेड (57) के अर्धशतकों के दम पर अपनी पहली पारी में 300 रन बनाए।

Advertisement

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला का स्कोर 1-1 से बराबरी पर है और यह मैच दोनों टीमों के लिए निर्णायक है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार