India vs Australia 1st Test, IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम एडिलेड के मैदान पर आमने-सामने है। इस मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने शानदार 74 रन बनाए और टीम को मजबूती प्रदान करने का काम किया। विराट कोहली जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे थे लेकिन दुर्भाग्यवश वह रन आउट हो गए।

Advertisement

हुआ यूं कि नाथन लायन की गेंद पर अजिंक्य रहाणे ने बॉल खेलते ही रन के लिए कॉल की। रहाणे की कॉल पर विराट कोहली बिना गेंद देखे रन चुराने के लिए भाग निकले। कुछ ही पल में रहाणे को यह एहसास हुआ कि उन्होंने गलत कॉल की है जिसके बाद उन्होंने विराट को वापस क्रीज पर जाने के लिए कह दिया।

Advertisement

रहाणे को कॉल लेने में काफी देर हो गई और कप्तान कोहली को अपना विकेट गंवाना पड़ा। रन आउट होने पर विराट कोहली नाखुश दिखे वहीं अजिंक्य रहाणे को भी अपनी गलती का एहसास हो गया। विराट बिना कुछ बोले अजिंक्य रहाणे की ओर देखने लगे वहीं रहाणे ने दोनों हाथ खड़े करकर कोहली से माफी मांगी।

विराट कोहली के आउट होने के बाद अजिंक्य रहाणे के चेहरे पर मायूसी साफ देखी जा सकती थी। वहीं विराट के आउट होने के बाद अजिंक्य रहाणे भी ज्यादा देर तक मैदान पर टिक नहीं सके और 42 रन बनाकर आउट हो गए। बता दें कि खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 212 रन बना लिए हैं।  

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार