मेलबर्न, 23 नवंबर (CRICKETNMORE)| बारिश के कारण ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच यहां मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर शुक्रवार को दूसरा टी-20 मैच रद्द कर दिया गया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 19वें ओवर तक सात विकेट पर 132 रन का स्कोर बना लिया था कि तभी बारिश आ गई और खेल को रोकना पड़ा। देखें स्कोरकार्ड

Advertisement

इसके बाद अंपायरों ने डकवर्थ लुइस नियम का इस्तेमाल करते हुए भारतीय टीम को जीत के लिए 19 ओवरों में 137 रन का लक्ष्य दिया।

Advertisement

इसके बाद फिर बारिश शुरू हो गई और भारत को डकवर्थ लुइस नियम के तहत जीत के लिए 11 ओवरों में 90 रनों का संशोधित लक्ष्य मिला। इस समय लग रहा था कि भारतीय टीम अब यह मैच जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर लेगी। 

लेकिन, इंद्र देवता ने भारतीय टीम की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। नियमित अंतराल पर हो रही बारिश के बीच आखिरकार मैच को रद्द ही करना पड़ा। 
पहली बार ऐसा हुआ है जब ऑस्ट्रेलिया में खेला गया कोई टी-20 इंटरनेशनल मैच बिना किसी नतीजे के खत्म हुआ है। 

भारत तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 0-1 से पीछे चल रहा है और अब उसे सीरीज बराबर करने के लिए सिडनी में रविवार को होने वाला मैच हर हाल में जीतना होगा। 

इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को पारी की दूसरी ही गेंद पर कप्तान एरॉन फिंच (0) के रूप में पहला झटका लगा। मेजबान टीम इस फिर इस झटके से बाहर नहीं आ पाई और टीम ने 16वें ओवर तक 101 रन पर अपने सात विकेट गंवा दिए थे। 

Advertisement

इसके बाद बेन मैक्डरमोट (नाबाद 32) और एंड्रयू टाई (नाबाद 12) ने पारी के 18वें ओवर में 19 रन बटोरकर मेजबान टीम को थोड़े सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया। भारतीय गेंदबाज खलील अहमद इस ओवर में काफी महंगे साबित हुए। 

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 19वें ओवर में 10 रन बटोरे जिसकी बदौलत वह सात विकेट पर 132 रन के स्कोर तक पहुंच सकी।

भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार और खलील अहमद को दो-दो जबकि जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और क्रुणाल पांड्या को एक-एक विकेट मिला। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार