28 दिसंबर।  भारतीय गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए यहां मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को मेजबान आस्ट्रेलिया को पहली पारी में 151 रनों पर ही ढेर कर दिया। भारत ने दूसरे दिन अपनी पहली पारी सात विकेट के नुकसान पर 443 रनों पर घोषित कर दी थी।  देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

वहीं दूसरी ओर भारत की शुरूआत भी खराब रही और अबतक 3 विकेट गिर चुके हैं। पुजारा और कोहली बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौट गए हैं तो वहीं दूसरी ओर हनुमा विहारी 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। रहाणे भी पवेलियन लौट चके हैं।

Advertisement

आपको बता दें पैट कमिंस कहर बरपाती हुई गेंदबाजी कर रहे हैं। पैट कमिंस ने भारत के शुरूआती 4 विकेट लेकर मैच में जान ला दी है। वैसे भारत की बढ़त ये खबर लिखे जाने तक 322 रन पर पहुंच गई है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार