बेंगलुरू, 28 सितंबर (CRICKETNMORE)| पांच वनडे मैचों की सीरीज के चौथे मैच में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आज एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम 3-0 से पहले ही अजेय बढ़त ले चुकी है।

Advertisement

कोहली की नजरें इस मैच को जीत कर महेंद्र सिंह धोनी के रिकार्ड को तोड़ने पर होंगी। भारतीय टीम जीत हासिल कर लेती है तो कोहली वनडे मैचों में कप्तान के तौर पर लगातार सबसे ज्यादा जीत (लगातार नौ मैच में जीत) हासिल करने के मामले में धोनी को पीछे छोड़ देंगे।हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड है बला की खूबसूरत, जरूर देखें

Advertisement

भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने पिछले मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। हालांकि, पहले दो मैचों में उसका मध्यक्रम विफल रहा था। लेकिन टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने इसमें बदलाव किए और तीसरे मैच में हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को चौथे नबंर पर उतारा और उनके स्थान पर मनीष पांडे को भेजा। उनका यह प्रयोग सफल रहा और टीम को जीत मिली। 

रोहित और अजिंक्य रहाणे पर टीम को अच्छी शुरुआत देने की जिम्मेदारी होगी। रहाणे ने पिछले मैच में अर्धशतक जड़ा था। वहीं कोहली और धोनी भी बल्ले से रन कर रहे हैं।

देखें पूरी प्लेइग इलेवन

 

इस सीरीज में भारत की गेंदबाजी उसकी सबसे बड़ी ताकत रही है। चाहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार हों या स्पिनर युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव, सभी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड है बला की खूबसूरत, जरूर देखें

Advertisement

सीरीज पर कब्जा जमा चुकी मेजबान टीम इस मैच में बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को आजमा सकती है। मोहम्मद शमी, उमेश यादव और अक्षर पटेल इस स्थिति में अंतिम एकदाश में आ सकते हैं।

वहीं, मेहमान टीम के लिए कुछ भी अच्छा नहीं रहा है। वह बल्ले और गेंद दोनों से अच्छी शुरुआत के बाद भी पीछे रह जाती है।

कप्तान स्टीव स्मिथ और गेंदबाजी में नाथन कल्टर नाइल को छोड़कर कोई और खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका है। हालांकि पिछले मैच में सलामी बल्लेबाज एरॉन फिंच की वापसी से टीम को मजबूती मिली, उन्होंने आते ही शतक जड़ा।

Advertisement

दूसरे सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर पर भी रन करने की जिम्मेदारी है। लेकिन वार्नर और ग्लेन मैक्सवेल का भी बल्ले से खामोश रहना ऑस्ट्रेलिया के लिए सिर दर्द है। स्पिन गेंदबाज एश्टन अगर उंगली में चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह चौथे मैच में एडम जाम्पा को मौका दिया जा सकता है।

टीम  (संभावित प्लेइंग इलेवन)

भारत: विराट कोहली (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, अजिंक्या रहाणे, भुवनेश्वर कुमार, मनीष पांडे, केदार जाधव, यजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया: स्टीव स्मिथ (कप्तान), आरोन फिंच, डेविड वार्नर, केन रिचर्डसन, ग्लेन मैक्सवेल, नाथन कल्टर-नाइल,पैट कमिंस, पीटर हैंड्सकॉम्ब (विकेटकीपर), ट्रैविस हेड, मार्कस स्टॉइनिस, एडम जाम्पा ।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार