धर्मशाला, 24 मार्च (CRICKETNMORE)। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट के मैदान पर कड़ी प्रतिस्पर्धा जगजाहिर है। इन दोनों के बीच श्रृंखला हो और उसमें रोमांच की कमी हो, ऐसा संभव नहीं है। इसी का उदाहरण चार मैचों की मौजूदा श्रृंखला में देखने को मिला है जिसका निर्णायक और आखिरी टेस्ट मैच यहां के खूबसूरत हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में शनिवार से शुरू हो रहा है। पुणे में आस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की तो मेजबानों ने बेंगलुरु में हिसाब बराबर कर लिया।

Advertisement

रांची में फैसला नहीं निकला जिसने श्रृंखला में रोमांचक मोड़ पर ला दिया। अब चौथे और निर्णायक टेस्ट मैच दोनों को जीत से कम कुछ भी मंजूर नहीं है। यहां जीत भारत को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर दोबारा कब्जा दिला सकती है तो मेहमान जीत या ड्रॉ के साथ इस ट्रॉफी को अपने पास बनाए रखेंगे। यह आस्ट्रेलिया के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) रैंकिंग में एक अप्रैल की अंतिम तिथि से पहले अपना दूसरा स्थान सुरक्षित करने का मौका भी है।

अगर आस्ट्रेलिया यहां हारता है और दूसरी तरफ न्यूजीलैंड के साथ खेली जा रही श्रृंखला के तीसरे टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका जीत या ड्रॉ हासिल करता है तो वह (दक्षिण अफ्रीका) दूसरे स्थान पर आ जाएगा और आस्ट्रेलिया की टीम तीसरे स्थान पर आ जाएगी।  धर्मशाला टेस्ट मैच के लिए मोहम्मद शमी की वापसी, श्रेयस अय्यर को मिली जगह

भारत के पहले स्थान को किसी भी तरह से खतरा नहीं है। अंतिम टेस्ट मैच से पहले मेजबानों के लिए सबसे बड़ा सवाल विराट कोहली के कंधे की चोट से जुड़ा हुआ है। उन्होंने आज (शुक्रवार) ही कहा है कि अगर वह सौ फीसदी फिट हुए, तभी मैदान पर उतरेंगे। विराट की फिटनेस पर अंतिम फैसला शनिवार रात तक आ पाएगा। तीसरे टेस्ट में फील्डिंग के दौरान उन्हें चोट लग गई थी। अगर कोहली नहीं उतरते हैं, तो अजिंक्य रहाणे टीम की कमान संभाल सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को कोहली के कवर के तौर पर गुरुवार को टीम में बुलाया गया। कोहली शुक्रवार को भी अभ्यास करने नहीं आए थे।

कोहली के अलावा टीम प्रबंधन के लिए बल्लेबाजी में चिंता का कोई और कारण नहीं है। कोहली को छोड़कर सभी भारतीय बल्लेबाजों ने पूरी श्रृंखला में रन किए हैं। चेतेश्वर पुजारा ने तीसरे टेस्ट मैच में मैराथन पारी खेली और विकेटकीपर रिद्धिमान साहा तथा लोकेश राहुल ने भी बेहतरीन योगदान दिया है। दूसरे टेस्ट मैच में रहाणे ने भी बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया था। रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन निचले क्रम में अच्छी बल्लेबाजी कर सकते हैं। धर्मशाला की पिच तेज गेंदबाजों की मददगार बताई जा रही हैं।

Advertisement

इसे देखते हुए भारत तीन तेज गेंदबाज और दो स्पिनरों के साथ उतर सकता है। ऐसे में करुण नायर को बाहर बैठना पड़ सकता है और भुवनेश्वर कुमार को टीम में जगह मिल सकती है। मोहम्मद शमी कुछ दिन पहले टीम से जुड़े थे लेकिन बताया जा रहा है कि टीम फिजियो की रिपोर्ट में वह पूरी तरह से फिट नहीं पाए गए हैं। धर्मशाला टेस्ट से इशांत शर्मा और दिग्गज की हुई छुट्टी तो इस गेंदबाज की वापसी तय: BREAKING

अगर टीम चार गेंदबाजों के साथ ही उतरने की रणनीति बनाती है तो भुवनेश्वर को ईशांत शर्मा की जगह टीम में जगह मिल सकती है। ईशांत ने अभी तक श्रृंखला में सिर्फ तीन ही विकेट लिए हैं। दूसरी तरफ मेहमान यहां की परिस्थतियां देखकर घर जैसा महसूस कर रहे होंगे और अपने तेज गेंदबाजी आक्रमण पर निर्भर करेंगे। पैट कमिंस की रीढ़ की हड्डी का स्कैन होने के बाद उन्हें खेलने की हरी झंडी मिल गई है।

उन्होंने जिस तरह से रांची में गेंदबाजी की थी, उसे देखकर लग रहा है कि वह भारतीय टीम के लिए खतरा साबित हो सकते हैं। हालात को देखकर स्टीव ओकीफ की जगह टीम में एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज को जगह मिल सकती है।

Advertisement

ऐसे में जैक्सन बर्ड अंतिम एकादश में शामिल किए जा सकते हैं। बल्लेबाजी में मेहमान टीम अपने उप कप्तान और सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर के बल्ले से रनों की उम्मीद में होगी जो अभी तक इस श्रृंखला में खामोश रहा है। मैट रेनशॉ, कप्तान स्टीवन स्मिथ, पीटर हैंड्सकॉम्ब, शॉन मार्श और ग्लैन मैक्सवेल ने बीते मैचों में बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन मैथ्य वेड कुछ खास नहीं कर पाए हैं।

टीमें (संभावित ) इस प्रकार हैं..

टीमें (संभावित) : भारत : विराट कोहली (कप्तान), लोकेश राहुल, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, करुण नायर, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, ईशांत शर्मा, उमेश यादव, कुलदीप यादव, अभिनव मुकुंद, भुवनेश्वर कुमार, जयंत यादव और श्रेयस अय्यर।

Advertisement

आस्ट्रेलिया : स्टीव स्मिथ (कप्तान), डेविड वार्नर, मैट रेनशॉ, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकॉम्ब, उस्मान ख्वाजा, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), एश्टन आगर, जैक्सन बर्ड, पैट कमिंस, जोस हेजलवुड, नाथन लॉयन, स्टीव ओकीफ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मिशेल स्वेपसन।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार