23 जनवरी, सिडनी (CRICKETNMORE)। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए वन डे सीरीज के पांचवें और आखिरी मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया। सीरीज 4-1 से ऑस्ट्रेलिया के नाम रही। लेकिन आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम ने अपने खेल से सबका दिल जीत लिया। इस रोमांचक मुकाबले में भारत औऱ ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने कई रिकॉर्ड भी बनाए। आइए जानते हैं सिडनी वन डे में बने रिकॉर्ड्स के बारे में-


ऑस्ट्रेलिया के द्वारा दिए 331 रन के टारगेट को हासिल करते ही भारतीय टीम ने अपने नाम एक रिकॉर्ड कर लिया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की धरती पर लक्ष्य का पीछा करते हुए यह किसी भी टीम द्वारा हासिल की गई सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज (284 रन) के नाम था।


पर्थ औऱ ब्रिस्बेन में शतक जड़ने वाले रोहित शर्मा आज सीरीज का अपना तीसरा शतक जड़ने से चुक गए। लेकिन उन्होंने वन डे क्रिकेट में अपने 5 हजार रन जरूर पूरे कर लिए। रोहित ने 145 वें मैच में यह उपलब्धि हासिल करी। वह वन डे क्रिकेट में 5 हजार रन बनाने वाले 12वें भारतीय बल्लेबाज हैं।


मार्श ऑस्ट्रेलिया के लिए छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ने वाले पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं। माइकल बेवन , एंड्रयू सायमंड्स , माइक हसी और भाई शॉन मार्श के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले पांचवें ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज हैं।


सिडनी में खेले गए 15 वन डे मैचों में भारत की यह दूसरी जीत है। इससे पहले 2007/08 में सीबी सीरीज के पहले फाइनल को जीतकर भारत ने सिडनी में अपनी पहली जीत हासिल की थी।


भारत की जीत के हीरो रहे मनीष पांडे वन डे क्रिकेट में सबसे कम पारियों में अपना पहला शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यह कमाल अपनी तीसरी पारी के दौरान किया और केदार जाधव के रिकॉर्ड को तोड़ा जिन्होंने चार पारियों में अपना पहला शतक जमाया था।


रोहित शर्मा ज्योफ्री बायकाट और एंडी फ्लावर के बाद ऐसे तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन डे मैचों में 99 रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं।


ऐसा चौथी बार हुआ है जब ऑस्ट्रेलिया की टीम दो बल्लेबाजों द्वारा शतक लगाने के बाद कोई वन डे हारी है। इससे पहले भी ऐसे तीन मौकों पर ऑस्ट्रेलिया को भारत ने ही हराया है।


मनीष पांडे द्वारा बनाया गया नाबाद शतक इस सीरीज का ग्यारवां शतक था। जो कि एक द्वीपक्षीय सीरीज में लगाए गए शतकों की सबसे ज्यादा संख्या है। इससे पहले 2013 में भारतीय धरती पर हुई भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान 9 शतक लगे थे।


Advertisement

अपनी सरजमीं पर लगातार 19 वन डे मैच जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया की यह पहली हार है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने नंवबर 2014 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना आखिरी वन डे मैच हारा था।


Advertisement

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने वन डे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने 1000 रन पूरे कल लिए हैं। 21 पारियों में यह उपलब्धि हासिल करने वाले कोहली ऐसा सबसे तेज करने वाले चौथे खिलाड़ी हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे तेज 19 पारियों में एक हजार रन बनाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है। उनके बाद सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा (20 पारियों) में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं। ग्राहम गूच, विवियन रिचर्ड्स,और एबी डी विलियर्स ने भी यह कारनामा 21 पारियों में किया है।


33 मौकों में यह पहली बार है जब किसी टीम ने ऑस्ट्रेलिया में वन डे क्रिकेट में 300 से ज्यादा के स्कोर की पीछा करते हुए मैच जीता है।


ऑस्ट्रेलिया की धरती पर हुई यह ऐसी पहली द्वीपक्षीय सीरीज है जिसमें दोनों टीमों ने सीरीज में 50-50 छक्के मारे हैं।


रोहित शर्मा सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में 99 रन पर आउट होने वाले पहले खिलाड़ी हैं। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन डे में 99 रन पर आउट होने वाले भी पहले भारतीय खिलाड़ी हैं।


Advertisement

हाशिम अमला के बाद रोहित शर्मा ऐसे दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने दो बार किसी द्वीपक्षीय वन डे सीरीज में 400 से अधिक रन बनाए हैं। अमला ने दोनों बार यह कारनामा वेस्टइंडीज के खिलाफ और रोहित शर्मा ने भी दोनों बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया है।   


भारत-ऑस्ट्रेलिया की इस वन डे सीरीज में रनों की खूब बरसात हुई जिसके चलते 3159 रन बने। 5 वन डे मैचों की सीरीज में बने यह सबसे ज्यादा रन हैं। इससे पहले पिछले साल इंग्लैंड औऱ न्यूजीलैंड के बीच हुई सीरीज में 3151 रन बने थे।


 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार