3 नवंबर। पहले टी-20 में भारत के खिलाफ बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बांग्लादेश के खिलाफ दिल्ली में खेले जा रहे पहले टी-20 में भारतीय प्लेइंग इलेवन में युवा शिवम दुबे को शामिल कर लिया गया है। शिवम दुबे का यह टी-20 करियर में डेब्यू होगा।

Advertisement

भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने डेब्यू कैप शिवम दुबे को दी है। गौरतलब है कि हाल के समय में शिवम दुबे ने घरेलू क्रिकेट में कमाल का परफॉर्मेंस किया है जिसके कारण ही उन्हें आखिरकार टीम में मौका मिला।

Advertisement

प्लेइंग XI

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): लिटन दास, सौम्या सरकार, मोहम्मद नईम, मुश्फिकुर रहीम (डब्ल्यू), महमूदुल्लाह (कप्तान), आफिफ हुसैन, मोसद्देक हुसैन, अमीनुल इस्लाम, शफीउल इस्लाम, मुस्ताफिजुर रहमान, अल-अमीन हुसैन

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (w), क्रुणाल पांड्या, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, दीपक चाहर, के खलील अहमद

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार