Advertisement

बर्मिघम, 14 जून)| आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के खिताब को बचाए रखने के प्रयास, के क्रम में मौजूदा चैम्पियन भारत सेमीफाइनल में गुरुवार को बांग्लादेश से भिड़ेगा। बांग्लादेश के बीते वर्षो के प्रदर्शन को देखते हुए भारत उसे बिल्कुल भी हल्के में नहीं लेना चाहेगा। दोनों टीमें दूसरे सेमीफाइनल में एजबेस्टन क्रिकेट मैदान पर उतरेंगी। 

बांग्लादेशी टीम ने इस चैम्पियंस ट्रॉफी में अपने अहम मैच में न्यूजीलैंड को मात देते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। 34 रनों पर तीन विकेट गंवाने के बाद बांग्लादेश ने 264 रनों के स्कोर का पीछा करते हुए जीत हासिल की थी। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

खराब स्थिति में पहुंचने के बाद टीम के अनुभवी हरफनमौला खिलाड़ी शाकिब अल हसन और महमुदुल्लाह ने पांचवें विकेट के लिए 224 रनों की साझेदारी की थी, जो बांग्लादेश की तरफ से एकदिवसीय क्रिकेट में अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी है। 

शतक लगाने वाले शाकिब ने गेंद से भी कमाल किया था। 

शाकिब के अलावा भारत के मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के सामने बांग्लादेश की बल्लेबाजी सौम्य सरकार, तमीम इकबाल, शाकिब, महमुदुल्लाह और अनुभवी मुश्फीकुर रहीम पर निर्भर करेगी। 

वहीं गेंदबाजी में बांग्लादेश का मुख्य हथियार बांए हाथ के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने के बाद मुस्ताफिजुर को भारतीय बल्लेबाजों के बारे में एक अंदाजा जरूर होगा। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

उनके अलावा गेंदबाजी में बांग्लादेश के पास तस्कीन अहमद, रूबले हुसैन और कप्तान मशरफे मुर्तजा के रूप में अच्छे गेंदबाज हैं। शाकिब भी गेंद के साथ कमाल करने की क्षमता रखते हैं।
वहीं, विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ अपने चिर परिचित आक्रामक अंदाज में खेलना चाहेगी और उस पर हावी रहने की कोशिश करेगी। 

भारतीय बल्लेबाजों ने इस टूर्नामेंट में अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा, शिखर धवन, युवराज सिंह और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी सभी के बल्ले के हिस्से अर्धशतक आ चुके हैं। धवन ने श्रीलंका के खिलाफ शतकीय पारी भी खेली थी। 

टीम की गेंदबाजी भी संतुलित है। भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह अपनी सटीक लाइन लैंथ और विविधता पूर्ण गेंदबाजी से रन रोकने के साथ विकेट भी निकालते हैं। यह दोनों डेथ ओवरों के विशेषज्ञ के रूप में जाने जाते हैं।  PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

Advertisement

वहीं स्पिन में रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा अपना कमाल किसी भी विकेट और किसी भी परिस्थति में दिखा सकते हैं।  कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उमेश यादव को बाहर बिठा कर अश्विन को अंतिम एकादश में जगह दी थी। 2007 से भारत और बांग्लादेश की टीम में आईसीसी टूर्नामेंट में सात बार आमने-सामने हुई हैं जिसमें से छह में भारत को जीत मिली है तो एक में बांग्लादेश को। अब यह देखना रोचक होगा कि क्या बीते रिकार्ड के हिसाब से भारत एक बार फिर हावी रहेगा या फिर बांग्लादेशी टीम किसी अनहोनी को अंजाम देगी।

टीमें (संभावित) : 

भारत : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, युवराज सिंह, महेंद्र सिंह धौनी, केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, अजिंक्य रहाणे, दिनेश कार्तिक। 

बांग्लादेश : मशरफे मुर्तजा (कप्तान), इमरूल कायेस, महामुदुल्लाह, मेहेदी हसन मिराज, मोसाद्देक हुसैन, मुश्फीकुर रहीम (विकेटकीपर), मुस्ताफीजुर रहमान, रूबेल हुसैन, सब्बीर रहमान, शहीफुल हुसैन, शाकिब अल हसन, सौम्य सरकार, सुंजामुल इस्लाम, तमीम इकबाल, तस्कीन अहमद। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार