पुणे, 14 जनवरी| सीमित ओवरों की टीम के नए कप्तान विराट कोहली की आगुआई में भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ रविवार से शुरू हो रही एकदिवसीय श्रृंखला का पहला मैच जीतकर नए साल की अच्छी शुरुआत करना चाहेगी। तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला का पहला मैच महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेला जाएगा। 

Advertisement

महेन्द्र सिंह धौनी के एकदिवसीय और टी-20 की कप्तानी से इस्तीफा देने के बाद कोहली को दोनों प्रारुपों में टीम की कमान दी गई है। इसी साल इंग्लैंड में एक जून से 18 जून तक होने वाली आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले भारतीय टीम के पास यह इकलौता मौका है खेल के इस प्रारुप में अपने आप को मजबूत करने का। इसके बाद भारत को पांच टेस्ट मैच खेलने हैं जिसमें से एक मैच बांग्लादेश और चार टेस्ट मैच आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने हैं। इसके बाद भारतीय खिलाड़ी घरेलू टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलेंगे जो तीन अप्रैल से 26 मई के बीच खेली जाएगी।  आगे जाने विराट के इस चहेते खिलाड़ी की होगी टीम मे ंवापसी, युवराज और रहाणे को लेकर संशय बना

 

एकदिवसीय श्रृंखला से पहले भारत ने इंग्लैंड को टेस्ट श्रृंखला में 4-0 से मात दी थी। रविवार को खेले जाने वाले मुकाबले में भारत इस मानसिक बढ़त के साथ मैदान पर उतरेगा।  इस समय आईसीसी रैंकिंग में पांचवें स्थान पर काबिज इंग्लैंड 1984-85 से भारत में एकदिवसीय श्रृंखला नहीं जीत पाई है। मेहमान टीम अपनी इस बुरे इतिहास को बदलने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। VIDEO: विराट कोहली ने धोनी को बनाया पार्ट टाइम तेज गेंदबाज, पहले वनडे में कर सकते हैं गेंदबाजी

कागजों पर दोनों टीमें मजबूत हैं। इंग्लैंड ने इंडिया ए के खिलाफ खेले गए पहले अभ्यास मैच में जीत हासिल की थी तो दूसरे मैच में इंडिया ए ने इंग्लैंड को हराया था। भारत के नियमित सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में लोकेश राहुल शिखर धवन के साथ पारी का आगाज करने आ सकते हैं। मध्य क्रम में कोहली, युवराज सिंह, अंजिक्य रहाणे और धौनी के कंधों पर टीम की जिम्मेदारी होगी। 

गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह के साथ उमेश यादव तेज गेंदबाजी का भार साझा कर सकते हैं। रविचन्द्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा दोनों का अंतिम एकदश में खेलने तय है। इन दोनों पर स्पिन की जिम्मेदारी होगी वहीं दूसरी तरफ बांग्लादेश दौरे से अपना नाम वापस लेने वाले इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन की वापसी टीम के लिए अच्छा संकेत है। इंग्लैंड की बल्लेबाजी काफी हद तक सलामी जोड़ी जेसन रॉय और ऐलक्स हेल्स पर निर्भर करती है। 

Advertisement

मध्य क्रम में जोए रूट से इंग्लैंड को काफी उम्मीदें होंगी। वह टीम की बल्लेबाजी की रीढ़ हैं। उनके अलावा मध्यक्रम में मोर्गन, जॉन बेयर्सटो और मोइन अली भी टीम के लिए अहम साबित होंगे।  अली बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी टीम में अहम रोल अदा करते आएं हैं। भारत जैसे देश में जहां पिच हमेशा से स्पिनरों की मददगार ऐसे में मोइन और लेग स्पिनर आदिल राशिद की जोड़ी इंग्लैंड के लिए अहम रोल अदा करेगी। 

भारत :- विराट कोहली (कप्तान), मेहन्द्र सिंह धौनी (विकेटकीपर), शिखर धवन, युवराज सिंह, अंजिक्य रहाणे, लोकेश राहुल, रविचन्द्रन अश्विन, रवीन्द्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, केदार जाधव, भुवनेश्वर कुमार, अमित मिश्रा, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्य, उमेश यादव। 

Advertisement

इंग्लैंड :- इयोन मोर्गन (कप्तान), एलेक्स हेल्स, जेसन रॉय, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैक बॉल, क्रिस वोक्स, बेन स्टोक्स, जोए रूट, मोइन अली, सैम बिलिंग्स, जॉन बेयर्सटो, लियम डॉसन, लियाम प्लंकट, आदिल राशिद, डेविड विले। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार