India vs England 1st T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज हो चुका है। इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया जो काफी हद तक सही भी साबित हुआ। टीम इंडिया ने केएल राहुल और विराट कोहली के रूप में जल्द दो विकेट गंवा दिए।

Advertisement

चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए ऋषभ पंत शानदार फॉर्म में हैं और उन्होंनें जोफ्रा आर्चर की गेंद पर छक्का लगाकर इस बात को साबित भी कर दिया। पारी के चौथे ओवर में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की गेंद पर पंत ने ऐसा छक्का लगाया जिसे देखकर गेंदबाज भी हैरान रह गया था।

Advertisement

जोफ्रा आर्चर की गेंद पर पंत ने हैरतअंगेज रिवर्स लैप लगाया। तेज गेंदबाज की गेंद पर इस तरह का शॉट लगाना सभी के लिए थोड़ा हैरतअंगेज था। मालूम हो कि ऐसा पहली बार नहीं है कि पंत ने रिवर्स लैप लगाकर सभी को हैरान किया हो। इससे पहले टेस्ट मैच के दौरान भी पंत को तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन की गेंद पर कुछ ऐसा ही शॉट खेलते हुए देखा गया था।

बता दें कि भारत ने इंग्लैंड को 3-1 से हराकर टेस्ट सीरीज पर कब्जा किया था। टीम इंडिया टी-20 सीरीज में विराट कोहली की कप्तानी में पूरे जोश के साथ उतरेगी और चाहेगी कि इस सीरीज पर भी कब्जा किया जाए। अगर टीम इंडिया इंग्लैंड को 4-1 या फिर 5-0 से हराती है तो फिर टीम इंडिया टी-20 इटरनेशनल में भी नंबर 1 हो जाएगी।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार