India vs England 1st T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अपनी बल्लेबाजी से एक बार फिर सभी को निराश किया है। विराट कोहली आदिल रशिद की गेंद पर खाता भी नहीं खोल सके और 0 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
विराट कोहली के फैंस लंबे समय से उनके शतक का इंतजार कर रहे थे लेकिन फैंस के हाथ एकबार फिर निराशा लगी। विराट कोहली के 0 पर आउट होने के बाद वह ट्रोल हो रहे हैं। कुछ लोग कोहली को पनौती बता रहे हैं तो वहीं कुछ यूजर्स कोहली की तुलना पाकिस्तान के खिलाड़ी शाहिद अफरीदी से कर रहे हैं।
बता दें कि इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। इंग्लैंड टीम का यह फैसला काफी हद तक सही भी साबित हुआ। टीम इंडिया ने केएल राहुल और विराट कोहली के रूप में जल्द दो विकेट गंवा दिए। वहीं पंत भी कुछ खास नहीं कर सके। इससे पहले भारत ने इंग्लैंड को 3-1 से हराकर टेस्ट सीरीज पर कब्जा किया था।