India vs England 2022: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट, वनडे और टी-20 खेलने के लिए भारतीय टीम ने इंग्लैंड (India vs England) की धरती पर कदम रख दिया है। टीम इंडिया ने Leicestershire में प्रैक्टिस सेशन भी शुरू कर दिया है। 24 जून को भारत को अभ्यास मैच खेलना है लेकिन, इस बीच विराट कोहली और रोहित शर्मा की हरकत से बीसीसीआई को ठेस पहुंची है।

Advertisement

बीसीसीआई की इस नाराजगी के पीछे की वजह पूर्व कप्तान विराट कोहली और वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा का अपने फैन्स के साथ फोटो खिंचवाना है। लंदन पहुंचने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली वहां की लोकल सड़कों पर घूमते और फैंस के साथ फोटो खिंचवाते हुए नजर आए।

Advertisement

इस दौरान गौर करने वाली बात ये थी कि रोहित शर्मा और विराट कोहली ने मास्क नहीं पहना हुआ था, जिसके बाद बीसीसीआई ने इस मुद्दे पर चिंता जाहिर की है। बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने इनसाइड स्पोर्ट्स के साथ बातचीत के दौरान कहा, 'यूके में कोविड का खतरा कम हुआ है। लेकिन फिर भी खिलाड़ियों को अधिक सावधान रहना चाहिए। हम टीम को थोड़ा सावधान रहने के लिए कहेंगे।'

टीम इंडिया को कोरोना के चलते रविचंद्रन अश्विन के रूप में एक बड़ा झटका पहले ही लग चुका है। आपको बता दें कि इंग्लैंड दौरे पर बायो बबल नहीं है लेकिन, वहां पर कोरोना के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ब्रिटेन में रोजाना कोरोना के 10 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। हाल ही में इंग्लैंड का दौरा करने पहुंची न्यूजीलैंड की टीम को भी कोरोना से काफी नुकसान हुआ थी।

केन विलियमसन, टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे को कोरोना हो गया था जिसका खामियाजा न्यूजीलैंड टीम को भुगतना पड़ा था। ऐसे में मामले की गंभीरता को देखते हुए बीसीसीआई नहीं चाहता कि उसके खिलाड़ी भी इस अहम दौरे में कोरोना की चपेट में आएं। भारत के पास इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीतने का अच्छा मौका है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार