विशाखापट्टनम, 17 नवंबर)| चेतेश्वर पुजारा (119) और कप्तान विराट कोहली (नाबाद 121) की शानदार पारियों की बदौलत भारत ने डॉ. वाई. एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीसीए क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ यह खबर लिखे जाने तक भारत की टीम ने 3 विकेट पर 264 रन बना लिए हैं।अपना 50वां मैच खेल रहे कप्तान कोहली और पुजारा ने दूसरे सत्र में इंग्लैंड के गेंदबाजों को विकेट से महरूम रखा।

Advertisement

दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए अभी तक 188 रनों की साझेदारी हो चुकी है। यह इंग्लैंड के खिलाफ 2002 के बाद से भारत की तरफ से तीसरे विकेट के लिए पहली शतकीय साझेदारी है।  पुजारा का धमाका, राहुल द्रविड़ और सचिन की कर ली बराबरी

इससे पहले सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ ने तीसरे विकेट के लिए इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले में 150 रनों की साझेदारी की थी। अंग्रेजो के खिलाफ चली कोहली की "विराट गिरी" रच दिया ऐतिहासिक कारनामा

पुजारा ने इसके साथ ही अपने 3,000 रन भी पूरे कर लिए हैं। वह इस मैच से पहले इस मुकाम को हासिल करने से महज तीन रन दूर थे। 177 गेंदों में 11 चौके और एक छक्का लगाने वाले पुजारा अपने 10वें शतक से तीन रन दूर हैं।  भारतीय टीम के चयनकर्ता का बयान, इस सीरीज के बाद धोनी ले सकते हैं क्रिकेट से संन्यास
 
कोहली 135 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके लगा चुके हैं। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को हालांकि अपेक्षित शुरूआत नहीं मिली। चोट से उबरकर टीम में वापसी करने वाले युवा बल्लेबाज लोकेश राहुल दूसरे ही ओवर में खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गए। स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए गली में खड़ो बेन स्टोक्स के हाथों में समा गई। केएल राहुल के बाद अब इस दिग्गज खिलाड़ी की होगी वापसी

दूसरे सलामी बल्लेबाज मुरली विजय (20) टेस्ट करियर में 3000 रन पूरा करने के ठीक बाद इंग्लिश टीम में वापसी करने वाले जेम्स एंडरसन का शिकार हो गए। चार चौके लगाकर बेहतरीन लय में दिख रहे मुरली इंग्लैंड के सफलतम गेंदबाद एंडरसन की बाउंस पर बीट हुए और गेंद उनके ग्लव्स से टकराकर सीधा स्टोक्स के पास गई, जिसे कैच करने में स्टोक्स ने कोई गलती नहीं की। लाइव स्कोर भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा टेस्ट

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार