India vs England 3rd ODI: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में कुछ खास नहीं कर पाए और महज 7 रन बनाकर मोईन अली का शिकार हो गए। विराट कोहली मोईन अली की ऑफ स्पिन गेंद पर बोल्ड हुए थे। 

Advertisement

शानदार फॉर्म में चल रहे विराट कोहली मोईन अली की गेंद को पढ़ने में पूरी तरह से नाकामयाब रहे और इंटरनेशनल करियर में दूसरी बार मोईन की गेंद पर बोल्ड हो गए। बोल्ड होने के बाद विराट कोहली का रिएक्शन देखने लायक था। कोहली काफी हैरान थे और उन्हें विश्वास नहीं हो रहा था कि वह कैसे आउट हुए।

Advertisement

विराट कोहली के आउट होने के बाद ट्विटर पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं और कोहली को ड्रामेबाज बता रहे हैं। कुछ लोगों ने लिखा कि कोहली मोईन अली की नॉर्मल गेंद पर आउट हुए लेकिन फिर भी वह ऐसी एक्टिंग कर रहे थे कि मानो मोईन अली ने किसी मिस्ट्री बॉल पर उन्हें आउट किया हो। आइए नजर डालते हैं यूजर्स के रिएक्शन पर:

वहीं अगर मैच की बात करें तो रोहित शर्मा और शिखर धवन के बीच 103 रनों की साझेदारी के बदौलत टीम इंडिया ने सधी हुई शुरुआत की वहीं पंत और पांड्या के द्वारा की गई पावर हिटिंग के चलते टीम इंडिया ने अच्छा स्कोर बनाया। हालांकि टीम इंडिया 50 ओवर भी बल्लेबाजी नहीं कर पाई और 48.2 ओवर में 329 रन पर ऑल आउट हो गई। 

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार