India vs England 3rd T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मैच अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने एक बार फिर बल्ले से निराश किया और 0 के स्कोर पर मार्क वुड की गेंद पर बोल्ड हो गए।

Advertisement

अहमदाबाद का नरेन्द्र मोदी स्टेडियम अभी तक केएल राहुल के लिए अनलकी रहा है। केएल राहुल ने इस मैदान पर तीन टी-20 मैचों में महज 1 रन ही बनाए हैं। केएल राहुल की खराब फॉर्म निश्चित ही टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर नहीं है। अब यह देखना दिलचस्प होगा की अपकमिंग मैचों में टीम इंडिया केएल राहुल को मौका देती है या नहीं।

Advertisement

वहीं अगर मैच की बात करें तो तीसरे टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया 1 बदलाव के साथ मैदान पर उतरी है। टीम इंडिया के लिए सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने टीम में वापसी की है वहीं सूर्यकुमार यादव को टीम से बाहर होना पड़ा है। इंग्लैंड की टीम भी एक बदलाव के साथ मैच में उतरी है।

इंग्लैंड की टीम ने मार्क वुड को टीम में शामिल किया है। वहीं टॉम करन को टीम से बाहर होना पड़ा है। खबर लिखे जाने तक भारत की टीम ने 6 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 24 रन बना लिए हैं। फिलहाल कप्तान विराट कोहली और ऋषभ पंत बल्लेबाजी कर रहे हैं। टीम इंडिया फिलहाल मुश्किलों में फंसी हुई है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार