India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन मैदान पर एक मजेदार वाक्या हुआ। रोहित शर्मा के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए चेतेश्वर पुजारा ओली रॉबिन्सन की गेंद को पढ़ने में पूरी तरह से नाकाम रहे थे। चेतेश्वर पुजारा को 2 रन के स्कोर पर अंपायर ने LBW आउट दे दिया।

Advertisement

पुजारा को जैसे ही अंपायर ने आउट करार दिया वैसे ड्रेसिंग रूम में बैठे इंग्लैंड के हेड कोच क्रिस सिल्वरवुड के चेहरे की हंसी देखने लायक थी। ऑनफील्ड अंपायर के आउट दिए जाने के तुरंत बाद पुजारा ने रिव्यू ले लिया। क्रिस सिल्वरवुड को पूरा यकीन था कि पुजारा आउट हैं इसी वजह से वो पॉल कॉलिंगवुड के साथ बैठकर जमकर हंस रहे थे। 

Advertisement

क्रिस सिल्वरवुड की यह हंसी ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी और ट्रैकिंग में गेंद विकेट के ऊपर जाती दिखी। जिसके बाद पुजारा नॉटआउट करार दिए गए। क्रिस सिल्वरवुड पुजारा के नॉटआउट दिए जाने के बाद काफी ज्यादा निराश हो गए और सिर झुकाकर बैठ गए। हालांकि पुजारा की यह पारी ज्यादा देर तक नहीं चल सकी और वह 4 रन बनाकर आउट हो गए।

पुजारा एंडरसन की एक उछाल भरी गेंद पर कीपर को कैच देकर वापल पविलियन लौटे थे। वहीं अगर मैच की बात करें तो नॉटिंघम की हरी पिच पर भारतीय तेज गेंदबाज के दम पर मेजबान टीम की पहली पारी 183 रनों पर ढेर हो गई। टीम इंडिया के लिए जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार