India vs England: इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज माइकल वॉन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। माइकल वॉन आए दिन कोई न कोई ट्वीट या पोस्ट करके चर्चा में बने रहते हैं। इस बीच माइकल वॉन ने पिच को लेकर एकबार फिर सवाल उठाए हैं और ट्वीट कर टीम इंडिया पर तंज कसा है।

Advertisement

माइकल वॉन ने ट्वीट कर लिखा, 'अगर ऐसी ही पिचें हमें देखने को मिलेंगी तो मेरे पास जवाब है कि यह कैसे काम कर सकता है। टीम को तीन पारियां देना चाहिए।' मालूम हो कि फिलहाल तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल ही खेला जा रहा है और अब तक इस पिच पर 30 विकेट गिर चुके हैं।

Advertisement

टीम इंडिया को इस मुकाबले को जीतने के लिए 49 रनों  की जरूरत है। पहली पारी में टीम इंडिया के लिए अक्षर पटेल ने 6 और अश्विन ने 3 विकेट लिया था। वहीं टीम इंडिया ने पहली पारी में 145 रन बनाए थे। इंग्लैंड के लिए जैक लीच ने 4 और पार्ट टाइम गेंदबाज जो रूट ने 5 विकेट लिए थे।

इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में भी कुछ खास नहीं कर सकी और महज 81 रनों पर ऑलआउट हो गई। दूसरी पारी में टीम इंडिया के लिए अक्षर पटेल ने 5 और अश्विन ने 4 विकेट लिया वहीं वॉशिंगटन सुदंर के नाम भी एक विकेट रहा। खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने बिना किसी नुकसान के 11 रन बना लिए हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार