India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने 300 विकेट लेकर अहम उपलब्धि हासिल कर ली है। चेन्नई टेस्ट के चौथे दिन अपना 98वां मुकाबला खेल रहे इशांत शर्मा ने डैनियल लॉरेंस को एलबीडब्लयू आउट कर अपने 300 विकेट पूरे किए हैं।

Advertisement

इशांत शर्मा ने चेन्नई की बेजान पिच पर शानदार गेंदबाजी की है। पहली पारी में जिस तरह उन्होंने जोस बटलर और जोफ्रा आर्चर का विकेट लिया था उसे देखकर इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर केविन पीटरसन भी खुदको इशांत की तारीफ करने से नहीं रोक पाए थे। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में इशांत 35वें ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

Advertisement

भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो इशांत शर्मा दिग्गज अनिल कुंबले (619), कपिलदेव (434), हरभजन सिंह (417), रविचंद्रन अश्विन (382) और जहीर खान (311) के बाद छठे ऐसे गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने 300 या उससे ज्यादा विकेट हासिल किये हैं। मालूम हो कि इशांत ने साल 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न के मैदान पर डेब्यू किया था। 

वहीं अगर मैच की बात करें तो इंग्लैंड के पहली पारी के 578 के जवाब में टीम इंडिया ने 337 रन बनाए हैं। भारत की तरफ से विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने सर्वाधिक 91 रनों की पारी खेली वहीं सुंदर 85 रन बनाकर नाबाद रहे थे। इंग्लैंड के लिए डोमनिक बैस ने 4 विकेट लिए वहीं एंडरसन, लीच और आर्चर के खाते में 2-2 विकेट आए।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार