India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच चैन्नई के मैदान पर पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने मजबूत पकड़ बनाए हुई है। इस मैच में भी कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना पाए लेकिन फिलहाल उनसे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

वायरल वीडियो में मोहम्मद सिराज ड्रेसिंग रूम के बाहर काफी जोर से स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव का गला पकड़ते हुए नजर आ रहे हैं। सिराज, कुलदीप यादव का गला पकड़ते हुए उन्हें कुछ कहते हुए नजर आ रहे हैं। कुलदीप और सिराज के बीच काफी अच्छी दोस्ती है लेकिन इस वीडियो के वायरल होते ही फैंस मजेदार कमेंट करने लगे हैं।

Advertisement

एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में कमेंट करते हुए लिखा, 'मार डालेगा ऐसे तो एक दिन।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'वह कुछ सेकंड के लिए डर गया था।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'कुल्लू को मार के टीम से भगाया जा रहा है।' वहीं अगर मैच की बात करें इस मैच में इंग्लैंड ड्राइवर सीट पर है। दूसरे दिन भी टीम इंडिया के गेंदबाज विकेट के लिए तरसते हुए नजर आए हैं।

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने सबसे ज्यादा 218 रन बनाए वहीं बेन स्टोक्स ने भी ताबड़तोड़ हाथ दिखाते हुए 118 गेंदों पर 3 छक्के और 10 चौके की मदद से 82 रन बनाए थे। टीम इंडिया के लिए जसप्रीत बुमराह, रविचन्द्रन अश्विन और नदीम ने 2-2 विकेट अपने नाम किए हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार