India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम ने इस मैच में श्रेयस अय्यर के चोटिल हो जाने के चलते ऋषभ पंत को शामिल किया गया है।

Advertisement

इंडिया प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, क्रुनाल पांड्या, शार्दुल ठाकुर, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा

Advertisement

इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन: जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर (कप्तान/विकेटकीपर), डेविड मलान, बेन स्टोक्स, लियाम लिविंगस्टोन, मोईन अली, सैम कुरन, रीस टॉपली , आदिल रशीद, टॉम कुरन

पिच रिपोर्ट: इस पिच पर तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। लेकिन फिर भी यहां बल्लेबाजों को ज्यादा फायदा मिलने की उम्मीद है। टीम इंडिया ने पहले वनडे के दौरान भी 300 का स्कोर बनाया था वैसा ही कुछ दूसरे वनडे मुकाबले में भी देखने को मिल सकता है। रात में ओस पड़ने की संभावना है। जिसके चलते बाद में बल्लेबाजी करना थोड़ा आसान हो जाएगा।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार