India vs England: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मौजूदा कमेंटेटर सुनील गावस्कर ने कहा है कि क्रुणाल पांड्या एकदिवसीय क्रिकेट में भारतीय गेंदबाजी आक्रमण में पांचवें गेंदबाज नहीं हो सकते। ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट कोहली बतौर पांचवे गेंदबाज के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं।

Advertisement

हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान विराट कोहली का यह दांव उल्टा पड़ गया था और क्रुणाल पांड्या को इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने जमकर कूट दिया था। क्रुणाल ने दूसरे वनडे मैच के दौरान बेहद ही साधारण गेंदबाजी की और खूब रन लुटाए। क्रुणाल ने 6 ओवर में 72 रन दिए थे।

Advertisement

स्टार स्पोर्ट्स पर पोस्ट मैच शो के दौरान सुनील गावस्कर से पूछा गया कि क्या 337 रन का लक्ष्य कम था या भारतीय गेंदबाजी पर्याप्त नहीं थी? इस सवाल के जवाब में गावस्कर ने कहा, 'भारतीय गेंदबाजी शायद थोड़ी कमजोर थी क्योंकि क्रुणाल पांड्या आपके पांचवें गेंदबाज नहीं हो सकते, वह ऐसे गेंदबाज नहीं हो सकते जो 10 ओवर गेंदबाजी करता हो। आपको ऐसी पिचों पर युजवेंद्र चहल जैसे गेंदबाज की जरूरत है, जो 10 ओवर गेंदबाजी कर सके।'

सुनील गावस्कर ने आगे कहा, 'पंड्या बंधु एक साथ मिलकर 10 ओवर कर सकते हैं लेकिन अगर भारतीय टीम को अच्छा प्रदर्शन करना है और अगला मैच जीतना है, तो उन्हें अपने चौथे, पांचवें और छठे गेंदबाज के बारे में बहुत कुछ सोचना होगा।' बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का फाइनल मुकाबला 28 मार्च को खेला जाएगा।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार