India vs England T20 World Cup 2026 Semi Final: भारत औऱ इंग्लैंड, दोनों के बीच 5 मार्च को मुंबई के वानखड़े स्टेडियम में खेला जाएगा टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल। दोनों टीमें पिछले दो एडिशन जीती हैं और दो-दो बार ट्रॉफी उठा चुकी हैं।
भारत और इंग्लैंड दोनों के पास मौका होगा दुनिया की ऐसी पहली टीम बनने की दावेदारी का जो 3 बार टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाए। टीम इंडिया 2007 और 2024 में चैंपियन रही, वहीं इंग्लैंड ने 2010 और 2022 के एडिशन में यह कमाल किया।
भारत और इंग्लैंड दोनों का ही मौजूदा टूर्नामेंट में प्रदर्शन एक जैसा रहा है। सात मैच खेले, जिसमें छह में जीत है और एक में हार मिली।
भारत बनाम इंग्लैंड टी-20 रिकॉर्ड
दोनों ने बीच टी-20 वर्ल्ड कप के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात की जाए तो टीम इंडिया का पलड़ा भारी है। अभी तक हुई 5 टक्कर में तीन में टीम इंडिया और दो में इंग्लिश टीम जीती है। जिसमें 2022 टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल की जीत भी शामिल है।
ओवरऑल टी-20 रिकॉर्ड में भी टीम इंडिया का पलड़ा भारी है। अभी तक हुए 29 मैच में टीम इंडिया ने 17 और इंग्लैंड टीम ने 12 जीते हैं।
बन सकते हैं खास रिकॉर्ड
जसप्रीत बुमराह 1 विकेट हासिल करते ही इंटरनेशनल क्रिकेट में 500 विकेट पूरे कर लेंगे।
जोस बटलर को टी-20 क्रिकेट में 600 विकेट पूरे करने के लिए 8 छक्के जड़ने की दरकार है, हालांकि उनकी मौजूदा फॉर्म से यह थोड़ा मुश्किल लगता है।
दोनों ही टीम इस करो या मरो के मुकाबले के लिए भारतीय टीम अपने विनिंग कॉम्बिनेशनल से छेड़थाड़ नहीं करना चाहेगी वहीं इंग्लैंड टीम में एक रेहान अहमद या जेमी ओवरटन में से किसी एक को मौका मिल सकता है।
भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा,ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल,वरूण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह।
Also Read: LIVE Cricket Score
इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक (कप्तान), विल जैक्स, टॉम बैंटन, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन या रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद,सैमु केरन।