India vs England 3rd T20I: भारत को मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में तीसरे टी 20 मैच में इंग्लैंड के हाथों करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। मेहमान टीम ने इंडिया को 8 विकेट से हराने के साथ ही 5 मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त भी ले ली है। इस मैच के दौरान फील्डिंग के वक्त टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर पर गुस्सा होते हुए देखा गया था।

Advertisement

खेल के दूसरे हाफ के दौरान कप्तान विराट कोहली ने अपना कूल गंवा दिया और गुस्से में लाल होकर शार्दुल ठाकुर को अपशब्द कहे। इंग्लैंड की पारी के 12 वें ओवर के दौरान यह घटना घटी। जॉनी बेयरस्टो ने चहल की बॉल को लेग साइड में खेलते ही रन के लिए दौड़ लगाई। शार्दुल ठाकु ने वहां से गेंद को बॉलिंग एंड की तरफ थ्रो किया।

Advertisement

हालांकि शार्दुल ठाकुर का थ्रो गेंदबाज के पास जाने की बजाय कवर पर खड़े विराट कोहली की तरफ चला गया। शार्दुल की खराब फील्डिंग को देखकर गेंदबाज चहल तो निराश हुए ही वहीं विराट कोहली इतना ज्यादा भड़क गए कि उन्होंने शार्दुल की तरफ देखा और गुस्से में अपशब्द कह दिए।

वहीं अगर मैच की बात करें तो तीसरे टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया के लिए सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने टीम में वापसी की थी। हालांकि उनकी वापसी कुछ ज्यादा प्रभाव नहीं डाल सकी। रोहित शर्मा ने महज 15 रनों की पारी खेली थी। वहीं टीम इंडिया के लिए विराट कोहली ने 46 गेंदों में नाबाद 55 रनों की पारी खेलकर टीम इंडिया को 156 के स्कोर तक पहुंचा दिया था। जवाब में इंग्लैंड ने जोश बटलर के 83 रनों की पारी के बदौलत इस मैच को 18.2 ओवर में ही जीत लिया था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार