India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच 12 मार्च यानी कल खेला जाएगा। इस बार टीम इंडिया में रोहित शर्मा, शिखर धवन और केएल राहुल के रूप में तीन सलामी बल्लेबाज शामिल हैं। रोहित शर्मा का खेलना तय है और अब उनके साथ कौन सा खिलाड़ी ओपनिंग करेगा इस बात पर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने मुहर लगा दी है।

Advertisement

वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विराट कोहली ने इस बात की पुष्टि की है कि टी-20 सीरीज में रोहित शर्मा और केएल राहुल ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे। शिखर धवन बतौर थर्ड ओपनर टीम में शामिल हैं। विराट कोहली के इस बयान से इस बात की स्पष्टता मिल गई है कि अब शायद ही आपको धवन टी-20 सीरीज में खेलते हुए नजर आएं।

Advertisement

रोहित शर्मा और केएल राहुल ओपनिंग करेंगे नंबर 3 पर कप्तान कोहली खेलेंगे। शिखर धवन कल के मैच में बाहर बैठेंगे ऐसे में इस बात की काफी ज्यादा संभावना है कि सूर्यकुमार यादव को काफी लंबे टाइम बाद टीम इंडिया में मौका मिला जाए। मालूम हो कि संजू सैमसन पिछली सीरीज में नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आए थे।

संजू सैमसन को खराब प्रदर्शन के चलते टीम से बाहर कर दिया गया है। ऐसे में कल खेले जाने वाले मैच में सूर्यकुमार यादव डेब्यू कर सकते हैं और वह आपको नंबर 5 पर बल्लेबाजी करते हुए दिख सकते हैं। 

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार