राजकोट, 13 नवंबर (CRICKETNMORE)| इंग्लैंड के खिलाफ सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में चल रहे पहले टेस्ट मैच के पांचवें दिन रविवार को चौथी पारी में मिले 310 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 89 रन पर 4 विकेट खो चुकी है।  भारत को मैच के आखिरी सत्र में जीत के लिए जहां अभी भी 219 रनों की जरूरत है, वहीं इंग्लैंड को जीत के लिए भारत के शेष 6विकेट चटकाने होंगे। इंग्लैंड बल्लेबाज हसीब हमीद के चलते दो भारतीय क्रिकेटर आपस में भिड़े: BREAKING

Advertisement

भारत अपनी दूसरी पारी में गौतम गंभीर और चेतेश्वर पुजारा (18) के विकेट गंवा चुका है। गंभीर खाता खोले बगैर पारी के दूसरे ही ओवर में क्रिस वोक्स की गेंद जोए रूट को थमा बैठे, वहीं पहली पारी में शतक लगाने वाले पुजारा 47 के कुल योग पर आदिल राशिद की गेंद पर पगबाधा करार दिए गए। PHOTOS: मिलिए हरभजन सिंह की इकलौती साली से, अदाएं देखकर दिवाने हो जाएगें

Advertisement

सलामी बल्लेबाज मुरली विजय 31 रन पर आउट हुए। यह खबर लिखे जाने तक और कप्तान विराट कोहली 28 और अश्विन 13 रन बनाकर खेल रहे हैं हैं। भारतीय टीम की पूरी कोशिश अब पूरे दिन खेलते हुए मैच ड्रॉ कराने की होगी। BREAKING: भारतीय टीम के चयनकर्ता का बयान, इस सीरीज के बाद धोनी ले सकते हैं क्रिकेट से संन्यास

इससे पहले मैच के पांचवें दिन भोजनकाल के ठीक बाद इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी तीन विकेट पर 260 रन बनाकर घोषित कर दी और भारत के सामने चौथी पारी में जीत के लिए 310 रनों का लक्ष्य रखा। कप्तान एलिस्टर कुक (130) का विकेट गिरते ही इंग्लैंड ने अपनी पारी घोषित की। कुक का विकेट रविचंद्रन अश्विन ने लिया। रवींद्र जडेजा ने उनका कैच लपका।

बिना विकेट गंवाए 114 रन के स्कोर से आगे खेलने उतरी इंग्लिश टीम की पारी को कप्तान कुक ने पदार्पण मैच खेल रहे हसीब हमीद (82) के साथ सधे अंदाज में आगे बढ़ाना शुरू किया। दोनों बल्लेबाजों ने रविवार को टीम के स्कोर में 66 रनों का और इजाफा किया। आउट होने के बाद भी गौतम गंभीर के नाम दर्ज हुआ ये खास रिकॉर्ड

भारत को पहली सफलता हासिल करने में रविवार को करीब 22 ओवरों का इंतजार करना पड़ा। अमित मिश्रा ने 180 के कुल योग पर अपनी ही गेंद पर हमीद का कैच लपका। मिश्रा ने अगले ही ओवर में जोए रूट (4) को चलता कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई। लाइव स्कोर

इंग्लैंड ने पहली पारी में रूट (124), मोइन अली (117) और स्टोक्स (128) की शतकीय पारियों की बदौलत 537 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में भारत ने भी मुरली विजय (126), चेतेश्वर पुजारा (124) और रविचंद्रन अश्विन (70) की बेहतरीन बल्लेबाजी बदौलत पहली पारी में 488 रन बनाए। लचर खेल दिखाने पर भारतीय टीम को इंग्लैंड के इस दिग्गज ने दे डाली धमकी

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार