भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच ऑकलैंड (Auckland) के ईडेन पार्क (Eden Park) में खेला जा रहा है। नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आए श्रेयस अय्यर ने इस मैच में भारत के लिए सबसे ज्यादा 80 रन बनाए। 76 गेंदों पर श्रेयस अय्यर के बल्ले से निकले इन 80 रनों में 4 चौके और 4 छक्के शामिल थे। वहीं श्रेयस अय्यर के बल्ले से एक ऐसा शानदार छक्का निकला जो आपको मंत्रमुग्ध कर देगा।

Advertisement

26 वें ओवर की पहली बॉल पर लॉकी फर्ग्यूसन की तेज गति की रफ्तार से आती गेंद को श्रेयस अय्यर ने नज़ाकत से दिशा दिखाई। इस गेंद पर शॉट लगाने के लिए अय्यर के पास बेहद कम टाइम था लेकिन, उन्होंने कोई गलती नहीं कि और कीपर के सिर के ऊपर से गेंद को सीमा रेखा के पार छक्के के लिए भेज दिया।

Advertisement

इस गेंद पर इस शॉट से बेहतर कोई भी शॉट नहीं खेला जा सकता था। वहीं अगर मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। टीम इंडिया ने 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 306 रन बनाए। श्रेयस अय्यर के अलावा शिखर धवन और शुभमन गिल ने भी अर्धशतक जड़ा।

टीम इंडिया के कप्तान शिखर धवन ने 72 और शुभमन गिल ने 50 रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड के लिए लॉकी फर्ग्यूसन और टिम साउथी सबसे कामयाब गेंदबाज रहे। दोनों खिलाड़ियों ने 3-3 विकेट झटके। खबर लिखे जाने तक न्यूजीलैंड की टीम ने 10 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 42 रन बना लिए हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार