पुणे, 24 अक्टूबर (CRICKETNMORE)| न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई में खेले गए पहले वनडे मैच में मिली हार के बाद भारतीय टीम पर सीरीज में हार का खतरा मंडरा रहा है। दूसरा मैच बुधवार को यहां के महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेला जाएगा। अगर किवी टीम यह मैच जीत लेती है तो तीन वनडे मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले लेगी और भारत को वर्षो बाद घर में सीरीज हार का सामना करना पड़ेगा।

Advertisement

लेकिन, गिरकर मजबूत वापसी के लिए मशहूर आक्रामक कप्तान विराट कोहली की भारतीय टीम हर हाल में दूसरा मैच जीतकर सीरीज में प्रतिद्वंद्विता को जिंदा रखना चाहेगी। भारतीय टीम यह मैच जीत लेती है तो कानपुर में खेला जाने वाले तीसरा मैच निर्णायक हो जाएगा।

Advertisement

टॉम लाथम के शतक और रॉस टेलर के अर्धशतक के अलावा गेंदबाजों के दम पर किवी टीम ने मेजबानों को वानखेड़े स्टेडियम में छह विकेट से मात दी थी। किवी टीम एक बार फिर उसी प्रदर्शन को दोहराना चाहेगी। वह जानती है कि उसके पास भारत जैसी मजबूत टीम को उसके घर में मात देने का बेहतरीन मौका है जिसे भुनाकर वह इतिहास रच सकती है। 

पहले मैच में कोहली को छोड़कर भारतीय बल्लेबाज किवी गेंदबाजों के आगे ढह गए थे। कोहली ने अपना 31वां शतक जड़ा था, लेकिन उनके अलावा कोई और बल्लेबाज 50 का आंकड़ा भी पार नहीं कर सका था।

 

कोहली और टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री चाहेंगे कि टीम के बल्लेबाज वापसी करें। भारत को खासकर सलामी बल्लेबाजी की चिंता होगी। रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दिला सकी थी। यहीं से टीम बिखर गई थी और बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाई। भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें  

Advertisement

वहीं मध्यक्रम में टीम प्रबंधन ने अनुभवी बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को मौका दिया था। कार्तिक अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए थे। केदार जाधव भी अच्छी लय में आने के बाद एक गलत शॉट खेल कर आउट हो गए थे। कोहली इस मैच में जाधव को बाहर बैठा कर मनीष पांडे को मौका दे सकते हैं। 

वहीं टीम के लिए जरूरी है कि निचले क्रम में हार्दिक पांड्या और महेंद्र सिंह धोनी का बल्ला चले। 

घर में खेलते हुए ऐसे मौके बेहद कम देखने को मिलते हैं जब भारतीय टीम पहला मैच हारकर सीरीज गंवाने की कगार पर हो। किवी कप्तान केन विलियमसन की टीम के पास भारत को उसके घर उसे मात देने का स्वार्णिम मौका तब मिला है जब मेजबान विश्व क्रिकेट में अपना दबदबा दिखा चुके हैं। 

Advertisement

टीम के गेंदबाजों ने पिछले मैच में भारत की मजबूत बल्लेबाजी को संभलने नहीं दिया था। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट टीम के लिए असरदार साबित हुए थे। उन्होंने शुरुआती विकेट लेकर मेजबानों को बैकफुट पर पहुंचा दिया था। बाद में मिशेल सेंटनर ने मध्य में अहम विकेट लेकर भारत को संभलने का मौका नहीं दिया था। 

टीम की गेंदबाजी एक बार फिर बोल्ट के इर्द-गिर्द घूमेगी। टिम साउदी के रूप में किवी टीम के पास एक और अच्छा गेंदबाज है जो भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर सकता है। 

बल्लेबाजी की बात की जाए तो मेहमानों के लिए पिछले मैच में सबकुछ अच्छा रहा था और उसी प्रदर्शन से आत्मविश्वास हासिल करते हुए किवी बल्लेबाज भारत का सामना करने उतरेंगे। 

 
Advertisement

सलामी बल्लेबाज की भूमिका में मुंबई में विकेट पर कदम रखने वाले कोलिन मुनरो और कप्तान विलियमसन को छोड़कर मार्टिन गुप्टिल, टेलर और लाथम ने टीम को संभाला था और जीत दिलाई थी। 

कप्तान, लाथम, टेलर और गुप्टिल टीम की बल्लेबाजी की अहम कड़ी हैं। अगर मेहमानों को दूसरा मैच जीतना है तो इन चारों में से किसी एक को बड़ी पारी खेलने की जरूरत होगी। 

टीमें (संभावित प्लेइंग इलेवन)

Advertisement

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, यजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार।

न्यूजीलैंड: केन विलियमसन (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, कॉलिन डी ग्रैंडहोमे, मार्टिन गुप्टिल, मैट हेनरी, टॉम लाथम, एडम मिलने, कोलिन मुनरो, मिशेल सैंटनर, टिम साउदी, रॉस टेलर । 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार