3 फरवरी, नई दिल्ली। पांच टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के समापन के बाद अब भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। जिसका पहला मुकाबला बुधवार (5 फरवरी) को खेला जाएगा।  

Advertisement

वनडे सीरीज की पहली भिड़त हेमिल्टन के सेड्डन पार्क में होगी। दूसरा वनडे 8 फरवरी को ऑकलैंड के ईडन पार्क और तीसरा और आखिरी वनडे 10 फरवरी को माउंट माउंगानुई के बे ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। 

Advertisement

तीनों वनडे भारतीय समय के अनुसार सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होंगे। 

इस सीरीज के लिए दोनों टीमों का ऐलान हो चुका है। भारतीय टीम की बात की जाए तो पृथ्वी शॉ पहली बार वनडे टीम का हिस्सा बने हैं। शिखर धवन के चोटिल होकर न्यूजीलैंड दौरे से बाहर होने के बाद उन्हें वनडे टीम में जगह मिली है।

वहीं न्य़जीलैंड की टीम वनडे सीरीज में भी अपने तेज गेंदबाजों की तिकड़ी के बिना उतरेगी। ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्यूसन औऱ मैट हैनरी चोट से पूरी तरह नहीं उभर पाए हैं, इसलिए टीम में उन्हें जगह नहीं मिली है। 

टीमें इस प्रकार हैं

Advertisement

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे,केदार जाधव, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, केएल राहुल, ऋषभ पंत,कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर।

न्यूजीलैंड:  केन विलिसम्सन (कप्तान), हामिश बेनेटे, टॉम ब्लेंडेल, कोलिन डी ग्रांडहोम, मार्टिन गुप्टिल, काइल जेमीनसन, स्कॉट कुजेगलिन, टॉम लाथम, जीमी नीशम, हेनरी निकोलस, मिशेल सैंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, रॉस टेलर।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार