India vs South Africa 4th T20I Preview and Probable XI: विशाखापत्तनम में 48 रनों से जीत के बाद भारत शुक्रवार को यहां सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पांच मैचों की सीरीज में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2-2 की बराबरी करने की कोशिश करेगा। 48 घंटे पहले विशाखापत्तनम के मैच में भारत ने हर विभाग में शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें ऋतुराज गायकवाड़ और ईशान किशन ने 97 रनों की साझेदारी कर भारत को 179/5 के चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाने में मदद की। नई दिल्ली और कटक में पहले दो मैचों में खराब गेंदबाजी करने के बाद हर्षल पटेल और युजवेंद्र चहल ने क्रमश: चार और तीन विकेट लिए और साउथ अफ्रीका को 131 रनों पर समेट दिया।

Advertisement

भारत मैच जीतने की उम्मीद में कप्तान ऋषभ पंत और शीर्ष क्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर से बड़े रन बनाना चाहेगा। पंत ने दिल्ली में कुछ अच्छे शॉट खेले थे, लेकिन उसके बाद वह बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं। इसलिए उन्हें अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में वापस आना होगा।

Advertisement

अय्यर को सभी मैचों में शॉर्ट-पिच गेंदों से परेशान किया गया और तेज गेंदबाजों का सामना करने में संघर्ष किया है। लेकिन वह पिच पर फुटवर्क और तबरेज शम्सी को छक्के लगाने में शानदार रहे हैं। अय्यर राजकोट जैसे बड़े मैदान पर अपना जौहर दिखाने के लिए उतावले होंगे।

गेंद के साथ सही मौके पर चहल और हर्षल ने अच्छी गेंदबाजी की है, जबकि भुवनेश्वर कुमार ने अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखा और अक्षर पटेल ने अच्छा समर्थन किया। वे चाहते हैं कि तेज गेंदबाज आवेश खान भी सीरीज में बेहतर करने के लिए कुछ विकेट हासिल करें।

 

दूसरी ओर, साउथ अफ्रीका विशाखापत्तनम की हार और खराब बल्लेबाजी में सुधार करना चाहेगा। टेम्बा बावुमा की अगुवाई वाली टीम ने पहले दो मैचों में डेविड मिलर, रॉस्सी वैन डेर डूसन और हेनरिक क्लासेन से रन बनाए, जिसके कारण 2022 में भारत को पहली हार मिली थी।

क्विंटन डी कॉक अभी भी चोट से उभर रहे हैं, साउथ अफ्रीका बावुमा और उनकी जगह रीजा हेंड्रिक्स को शीर्ष पर बरकरार रख सकता है। गेंदबाजी के नजरिए से साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ मैच में लगातार वापसी की है। लेकिन मेहमान चाहेंगे कि स्पिनर तबरेज शम्सी और केशव महाराज गेंद के साथ अधिक से अधिक विकेट हासिल करें।

Advertisement

कुल मिलाकर, भारत के लिए साउथ अफ्रीका के साथ श्रृंखला को बराबर करना और रविवार को बेंगलुरु में श्रृंखला को निर्णायक मोड़ तक ले जाना कड़ी चुनौती होगी।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-

भारत: ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, युजवेंद्र चहल

Advertisement

साउथ अफ्रीका: रीज़ा हेंड्रिक्स, टेम्बा बावुमा (कप्तान), रस्सी वैन डेर डूसन, डेविड मिलर, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), ड्वेन प्रिटोरियस, वेन पार्नेल, कागिसो रबाडा, केशव महाराज, एनरिक नॉर्खिया, तबरेज़ शम्सी
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार