India vs South Africa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चल रही टी-20 सीरीज का अंतिम मैच रविवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीम 2-2 से सीरीज में बराबरी पर हैं। दोनों की नजरें पांचवें मुकाबले को जीतकर सीरीज पर कब्जा करने पर होंगी। हेड कोच राहुल द्रविड़ के प्लेइंग इलेवन में बदलाव ना करने का भारत को इसका लाभ मिलना शुरू हो गया है।

Advertisement

दिल्ली और कटक में हारने के बाद ऋषभ पंत की अगुवाई वाली टीम ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया। जिससे भारतीय टीम ने विशाखापत्तनम और राजकोट में क्रमश: 47 रन और 82 रन से जीत दर्ज की।

Advertisement

मेजबान टीम इस बात से काफी उत्साहित होगी कि उसका गेंदबाजी आक्रमण काफी शानदार रहा। लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने विशाखापत्तनम में क्रमश: तीन और चार विकेट झटके। जबकि राजकोट में आवेश खान की सूझबूझ की मदद से अफ्रीका को 87 रन पर टीम ने आलआउट कर दिया।

बल्लेबाजी के मोर्चे पर ईशान किशन सीरीज में बल्ले से प्रभावशाली दिखे, जबकि दिनेश कार्तिक और हार्दिक पांड्या ने राजकोट में शानदार प्रदर्शन किया। विशाखापत्तनम में अर्धशतक के बाद रुतुराज गायकवाड़ अपनी बल्लेबाजी को और मजबूत करना चाहेंगे।

 

साउथ अफ्रीका ने सीरीज में जल्दी से 2-0 की बढ़त बना ली, पिछले दो मैचों में मिली हार से अब वे रविवार के मैच में जीत की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
टेम्बा बावुमा के पांचवें मैच में खेलने को लेकर शंका बनी हुई है। वहीं, कागिसो रबाडा और वेन पार्नेल को पांचवें मैच में खेलने के लिए टीम में शामिल किया जा सकता है।

कलाई की चोट से उबरने के बाद क्विंटन डी कॉक की राजकोट में वापसी के बावजूद शीर्ष क्रम अस्थिर रहा, जबकि अफ्रीका भारत में एक और सीरीज हासिल करना चाहेगा। 

Advertisement

टीमें (संभावित प्लेइंग XI)

भारत: ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, आवेश खान

साउथ अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), ड्वेन प्रिटोरियस, रस्सी वैन डेर डूसन, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, वेन पार्नेल, कागिसो रबाडा, केशव महाराज, एनरिक नॉर्खिया, लुंगी एंगिडी
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार