नार्थ साउंड (एंटिगा), 2 जुलाई (CRICKETNMORE)| भारतीय टीम आज जब चौथे वनडे में विंडीज के खिलाफ मैदान पर उतरेगी तो उसकी कोशिश जीत की हैट्रिक लगाने के साथ ही सीरीज अपने नाम करने की होगी। एक बार फिर यह दोनों यहां के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। 

Advertisement

पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। दूसरे और तीसरे मैच में भारत ने जीत हासिल करते हुए 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है।

Advertisement

सलामी बल्लेबाज अंजिक्य रहाणे अभी तक खेले तीनों मैचों में 50 का आंकड़ा पार करने में सफल हुए हैं जिसमें से एक बार उन्होंने शतक जड़ा था। चैम्पियंस ट्रॉफी से ही बल्ले की चमकबिखेर रहे शिखर धवन हालांकि पिछले मैच में विफल रहे थे, लेकिन वह जिस फॉर्म में हैं उसे देखकर रनों की उम्मीद उनसे की जा सकती है। PHOTOS:क्रिकेटर मनोज तिवारी की वाइफ है बला की खूबसूरत देखकर दिल धड़क जाएगा आपका  

कप्तान विराट कोहली भी बल्ले से लगातार अच्छा कर रहे हैं। बल्लेबाजी के लिए भारत के लिए एकमात्र चिंता युवराज सिंह का फॉर्म में न होना है। वहीं पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पिछले मैच में 78 रनों की पारी खेल बता दिया है कि वह मौका मिलने पर अभी भी रन कर सकते हैं।

केदार जाधव ने भी पिछले मैच में अहम समय पर 40 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी। हार्दिक पांड्या को हालांकि बल्ले से ज्यादा मौका नहीं मिला है।

भारत सीरीज हारने की स्थिति में बिल्कुल नहीं है। ऐसे में वह अपनी बेंच स्ट्रैंथ को आजमा सकता है। युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत और अनुभवी दिनेश कार्तिक दोनों ने अभी तक इस दौरे पर एक भी मैच नहीं खेला है। PHOTOS:क्रिकेटर मनोज तिवारी की वाइफ है बला की खूबसूरत देखकर दिल धड़क जाएगा आपका  

Advertisement

कोहली ऐसे में युवराज को बिठाकर दोनों में से किसी एक को मौका दे सकते हैं। गेंदबाजी में भी भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव ने अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन मोहम्मद शमी को अभी तक मौका नहीं मिला है। ऐसे में कोहली उन्हें मौका दे सकते हैं।

वहीं मेजबान टीम का अब सिर्फ एक लक्ष्य सीरीज में बराबरी करना है। जिस तरह का प्रदर्शन उसका अभी तक रहा है उसे देखते हुए ऐसा प्रतीत नहीं होता है कि वह इस लक्ष्य को हासिल कर पाएगी।

न ही उसके बल्लेबाज चल रहे हैं न ही गेंदबाज। पिछले मैच में जरूर विंडीज के गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों पर लगाम लगाई थी, लेकिन इसमें पिच का स्वभाव भी बहुत बड़ा कारण था।
बल्लेबाजी में शाई होप और रॉस्टन चेस पर विंडीज की उम्मीदें हैं। वहीं गेंदबाजी में कप्तान जेसन होल्डर पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। वहीं विंडीज की फील्डिंग भी पिछले मैच में निचले स्तर की रही है जिस पर उसका ध्यान होगा। PHOTOS:क्रिकेटर मनोज तिवारी की वाइफ है बला की खूबसूरत देखकर दिल धड़क जाएगा आपका  

Advertisement

टीमें (संभावित) :

भारत: विराट कोहली (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत/दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव ।

वेस्टइंडीज: जेसन होल्डर (कप्तान), देवेंद्र बिशु, जॉनाथन कार्टर, रोस्टन चेस, मिग्युएल कमिंस, शाई होप (विकेटकीपर), इविन लुइस, जेसन मोहम्मद, एशेल नर्स, केरन पावेल, रोवमैन पावेल, केसरिक विलियम्स।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार