22 दिसंबर। कटक वनडे में रोहित शर्मा ने 22 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इंटरनेशनल क्रिकेट में एक साल में सबसे ज्यादा रन बतौर ओपनर बनानें वाले बल्लेबाज रोहित शर्मा बन गए हैं। 

Advertisement

रोहित शर्मा ने जयसूर्या और सहवाग को पछाड़ दिया है। साल 1997 में एक कैलेंडर ईयर में जयसूर्या ने कुल 2,387 रन बनाए थे। सहवाग ने साल 2008 में एक कैलेंडर ईयर में कुल 2355 रन बनाए थे। 

Advertisement

साल 2019 में रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 2400 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा ने साल 2019 में वनडे में सबसे ज्यादा रन बनानें वाले बल्लेबाज भी हैं।  रोहित शर्मा ने साल 2019 के वर्ल्ड कप में कुल 5 शतक जमाने का कमाल कर दिखाया था। 

गौरतलब है कि वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट पर 315 रन बनाए हैं। भारत को जीत के लिए 316 रनों की दरकार है। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार