भारतीय टीम सीमित ओवरों की सीरीज के लिए श्रीलंका दौरे पर गई है, जहां टीम के कई खिलाड़ियों के डेब्यू करने की उम्मीद है। इस सीरीज के लिए कोच के रूप में शामिल राहुल द्रविड़ ने भी कहा था कि इस सीरीज से टी20 विश्व कप के लिए चयनकर्ताओं को कुछ विकल्प मिल सकते हैं।

Advertisement

भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे और टी20 मैचों की सीरीज 18 जुलाई से शुरू होगी। इस दौरान देवदत्त पडीकल, रुतुराज गायकवाड़, नितीश राणा, कृष्णप्पा गौतम, वरूण चक्रवर्ती और चेतन सकारिया के डेब्यू करने की उम्मीद है।

Advertisement

पडीकल ने विजय हजारे वनडे टूर्नामेंट में 147.4 के औसत से 737 रन बनाए थे। इसके अलावा उन्होंने आईपीएल 2020 में 15 मैचों में 473 रन और आईपीएल 2021 के सीजन में छह मैचों में 195 रन बनाए थे।

महाराष्ट्र के बल्लेबाज रुतुराज को आईपीएल के प्रदर्शन के आधार पर लिया गया है। उन्होंने 2020 आईपीएल के छह मैचों में तीन में अर्धशतक जड़े थे जबकि आईपीएल 2021 के सात में से दो मैचों में अर्धशतक लगाए।

 

राणा कोलकाता नाइट राइडर्स के महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं और मध्यक्रम के बल्लेबाज होने के साथ-साथ ओपनिंग के तौर पर भी उतर चुके हैं। राणा ने विजय हजारे ट्रॉफी के सात मैचों में 398 रन बनाए थे। यह देखना दिलचस्प होगा कि द्रविड़ उन्हें खेलने का मौका देते हैं या नहीं।

कर्नाटक के ऑफ स्पिनर कृष्णप्पा गेंदबाजी ऑलराउंडर का चयन चौंकाने वाला था। उन्होंने आईपीएल सहित हाल के घरेलू टूर्नामेंटों में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया था। कृष्णप्पा ने आईपीएल में महज दो मैच खेले और एक विकेट लिया।

Advertisement

वरूण कोलकाता के सफल खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने आईपीएल के इस सीजन में सात विकेट और 2020 के सीजन में 17 विकेट लिए थे। लेकिन उनकी फिटनेस उनके लिए झटका साबित होती आई है। वरूण को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चुना गया था लेकिन चोटिल होने के कारण उन्हें हटना पड़ा। हालांकि उन्होंने इसका खुलासा नहीं किया था।

सकारिया को जयदेव उनादकट के आगे चुना गया। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 1.2 करोड़ रूपये में खरीदा था। सकारिया टीम इंडिया के लिए मददगार हो सकते हैं और शायद उन्हें टीम में जगह मिल सकती है।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार