29 जनवरी,हेमिल्टन। हिटमैन रोहित शर्मा द्वारा आखिरी दो गेंदों पर लगाए गए लगातार दो छक्कों के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने सुपर ओवर में न्यूजीलैंड रौंदकर तीसरे टी-20 में जीत दर्ज कर ली। इसके साथ ही भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है।
Advertisement
सुपर ओवर में न्यूजीलैंड ने 17 रन बनाए, जिसके जवाब में भारत ने 20 रन बनाकर जीत हासिल की।
Advertisement
इसके साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया। पहली बार है जब न्यूजीलैंड की धरती पर भारत ने टी-20 सीरीज जीती है।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में पांच विकेट पर 179 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड ने भी 20 ओवरों की समाप्ति तक छह विकेट पर 179 रन बनाए। इसी कारण मैच टाई रहा और मैच का फैसला अब सुपरओवर में निकलेगा।