कोलंबो, 25 सितंबर। अनुजा पाटिल के हरफनमौला खेल की बदौलत भारतीय महिला टीम ने पांच मैचों की टी20 श्रृंखला के चौथे मैच में श्रीलंका महिला टीम को सात विकेट से हराकर 3-0 की अजेय बढ़त हासिल की।
Advertisement
Advertisement
अनुजा ने श्रीलंका के तीन विकेट झटकने के अलावा नाबाद 54 रन की पारी भी खेली। उन्होंने जेमिमा रोड्रीगेज (नाबाद 52) के साथ चौथे विकेट के लिए 96 रन की अटूट साझेदारी भी निभायी।
भारत ने इससे पहले श्रीलंका से एकदिवसीय श्रृंखला 2-1 से जीती थी।