India vs Ireland 2nd T20I: भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) के पास रविवार (28 जून) को बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में आय़रलैंड के खिलाफ होने वाले दूसरे औऱ आखिरी टी-20 इंटरनेशनल में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।

Advertisement

7000 टी-20 रन

Advertisement

किशन ने टी-20 क्रिकेट में अभी तक 245 मैच की 236 पारियों में 6922 रन बनाए हैं। अगर वह इस मैच में 78 रन बना लेते हैं तो टी-20 क्रिकेट में अपने 7000 रन पूरे कर लेंगे।
बतौर भारतीय 13 खिलाड़ी ही टी-20 में 7000 रन के आंकड़े तक पहुंचे हैं, जिमेंस विराट कोहली,रोहित शर्मा,शिखऱ धवन, सूर्यकुमार यादव,संजू सैमसन,केएल राहुल, सुरेश रैना,अंजिक्य रहाणे,एमएस धोनी,दिनेश कार्तिक, रॉबिन उथप्पा,मनीष पांडे औऱ श्रेयस अय्यर का नाम शुमार है।

धवन को पछाड़ने का मौका

किशन अगर इस मैच में ही यह मुकाम हासिल कर लेते हैं बतौर भारतीय सबसे तेज 7000 टी-20 रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे। फिलहाल इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर शिखऱ धवन हैं, जिन्होंने इसके लिए 246 पारी खेली थी।

बतौर भारतीय सबसे तेज 7000 टी-20 रन

Advertisement

केएल राहुल- 197 पारी

विराट कोहली- 212 पारी

शिखर धवन- 246 पारी

Advertisement

सुरेश रैना- 251 पारी

रोहित शर्मा- 268 पारी

बता दें कि बेलफास्ट में ही खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल में किशन ने 5 गेंदों में सिर्फ 1 रन बनाए थे।

Advertisement

टीमें (संभावित प्लेइंग इलेवन)

भारत: संजू सैमसन,अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, वॉशिंगटन सुंदर/सूर्यांश शेडगे, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, प्रिंस यादव

Also Read: LIVE Cricket Score

आयरलैंड: टिम टेक्टर,  रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लॉर्कन टकर (कप्तान, विकेटकीपर), बेन कैलिट्ज़, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, मैथ्यू हम्फ्रीज़,  मैट हॉलार्ड, लियाम मैकार्थी, जय मूंदड़ा।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार