India vs Australia Sydney ODI: भारत के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma vs Australia) ने शनिवार (25 अक्टूबर) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे में शानदार बल्लेबाजी करते हुए सीरीज में लगातार दूसरा अर्धशतक बनाया। रोहित ने 125 गेंदों में नाबाद 121 रन की पारी खेली, जिसमें 13 चौके औऱ 3 छक्के जड़े। रोहित का वनडे में यह 33वां और इंटरनेशनल क्रिकेट में 50वां शतक है। 

Advertisement

SENA में सबसे ज्यादा छक्के

Advertisement

SENA (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) वनडे मैचों में बतौर विदेशी बल्लेबाज सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में रोहित पहले नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने इस लिस्ट में वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज क्रिस गेल (92) को पीछे छोड़ा। 

तेंदुलकर की बराबरी की

भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया में वनडे में सबसे ज्यादा पचास प्लस स्कोर बनाने के मामले में रोहित संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में 11 पचास प्लस स्कोर बनाकर सचिन तेंदुलकर की बराबरी की है। पहले नंबर पर विराट कोहली (12) हैं।

ग्रीम स्मिथ को पछाड़ा

Advertisement

बतौर ओपनर सबसे ज्यादा पचास प्लस स्कोर बनाने वाले खिलाड़ियों की  लिस्ट में पांचवें नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने 377 इंटरनेशनल पारियों में ओपनिंग करते हुए 126वां पचास प्लस स्कोर बनाकर साउथ अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज बल्लेबाज ग्रीम स्मिथ (125)  को पछाड़ा।। 

ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय

रोहित ने इस पारी के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2500 वनडे रन पूरे कर लिए। सचिन तेंदुलकर के बाद ये कीर्तिमान बनाने वाले वह भारत के दूसरे बल्लेबाज बन हैं। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा शतक 

ऑस्ट्रेलिया में बतौर विदेशी बल्लेबाज सबसे ज्यादा वनडे शतक जड़ने के मामले में रोहित शर्मा पहले नंबर पर आ गए हैं।। ऑस्ट्रेलिया की धरती पर 33 पारी में यह उनका छठा वनडे शतक है। उनहों विराट कोहली और कुमार संगाकारा को पीछे छोड़ा, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में 5-5 वनडे शतक लगाए हैं। 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में यह रोहित का 9वां शतक है औऱ इसके साथ ही वह वनडे में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट दूसरे नंबर पर आ गए हैं।। उनके अलावा विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ और सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9-9 वनडे शतक लगाए  हैं। 

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

गौरतलब है कि इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में रोहित पहले नंबर पर रहे।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार